Deepika Padukone Upcoming Film: किंग खान के साथ दीपिका की वापसी, एक्ट्रेस ने सोश...

deepika-padukone-upcoming-film-with-king-khan

Deepika Padukone Upcoming Film: किंग खान के साथ दीपिका की वापसी, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी..

deepika padukone upcoming film किंग खान के साथ दीपिका की वापसी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Shabana Javed Dance Video: शबाना आजमी अपने 75वें जन्मदिन पर पति संग थिरकी, वीडियो हुआ वायरल…

किंग मूवी में SRK के साथ नजर आएंगी दीपिका...

दीपिका ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने किसी का हाथ पकड़ रखा है। कैप्शन से पता चलता है कि वो कोई और नहीं बल्कि किंग खान हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा - "लगभग 18 साल पहले, ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे जो पहला सबक सिखाया, वह यह था कि किसी फिल्म को बनाने का अनुभव और आप जिन लोगों के साथ उसे बनाते हैं, वे उसकी सफलता से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं। मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं और तब से मैंने अपने हर फैसले में उस सीख को लागू किया है। और शायद यही वजह है कि हम साथ में अपनी 6th फिल्म बना रहे हैं?"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

कौन - कौन सी फिल्म में साथ नजर आ चुके दीपिका और शाहरुख..

ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान और जवान फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है, और अब दोनों सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'किंग' में एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में कई दिग्गज सितारे जैसे - अनिल कपूर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा भी नजर आएंगे।

फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सिक्वल से बाहर हुई दीपिका..

टीम ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा कि- “यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण आने वाली कल्कि2898AD के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी।’

उन्होंने आगे लिखा कि-

“गहराई से सोचने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म की लंबी यात्रा के बावजूद हम सही पार्टनरशिप नहीं बना पाए। और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्म को पूरी कमिटमेंट और उससे भी ज्यादा की जरूरत है। हम उन्हें उनके आने वाले कामों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

लगभग 1000 करोड़ की कमाई कर चुकी है पहली फिल्म…

‘कल्कि 2898 एडी’ यह फिल्म 27 जून 2024 में बॉक्सऑफिस में रिलीज हुई थी इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध के अंत से लेकर भविष्य के 2898 एडी तक की कहानी दिखाती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था और दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

दीपिका ‘स्पिरिट’ से भी हो चुकी हैं बाहर…

इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार, दीपिका की इस फिल्म को करने की बहुत सारी शर्ते थी, उनकी शिफ्ट 8 घंटे की हो, पैसा भी अच्छा दिया जाए। और तेलुगु भाषा में डायलॉग न बोलने जैसी शर्त रखी थी, और मां बनने के बाद हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही काम करना चाहती थी, जिससे डायरेक्टर नाराज हो गए और उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया।      

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।