Arijit Singh Playback Singing Retirement: पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिग से लिया संयास!

arijit-singh-playback-singing-retirement-annoucment

Arijit Singh Playback Singing Retirement: पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिग से लिया संयास!

arijit singh playback singing retirement पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिग से लिया संयास

Arijit Singh Playback Singing Retirement: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिग से संन्यास लेने की अनाउंसमेंट कर दी है। 27 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा - लिखा कि- ' “हेल्लो, हैप्पी न्यू इयर टू ऑल. मुझे इतने सालों से इतना सारा प्यार देने के लिए और मुझे सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।'

Arijit Singh Playback Singing Retirement: अरिजीत के गानों का जादू

इस समय के सबसे पॉपुलर सिंगर में से एक अरिजीत सिंह हैं। उनकी आवाज में एक अलग दर्द और सुकून महसूस होता है। उनके गाने हार्ट वार्मिंग की तरह है। उनके कुछ बेहद खूबसूरत गाने - चन्ना मेरेया, तुम ही हो, केसरिया, आशिकी 2 के गाने बहुत से गाने हैं। जिन्हें सुनकर दिल खुश हो जाता है। चाहें वो सैड सांग हो या प्यार भरे गाने हो या सूफी लगभग हर तरह के गाने उन्होंने गाएं है। देश में ही नहीं अरिजीत के गाने दुनिया में मशहूर है।

Arijit Singh Playback Singing Retirement: सलमान से हुआ था विवाद

साल 2014 में एक अवॉर्ड शो के दौरान सिंगर अरिजीत सिंह गाने 'तुम ही हो' के लिए अवॉर्ड लेने स्टेज पर गए। स्टेज में सलमान खान और रितेश देशमुख बतौर होस्ट स्टेज पर मौजूद थे तब सलमान अरिजीत से मजाक कर रहें थे। इसके बाद अरिजीत ने कहा- 'आप लोगों ने सुला दिया।' तब सलमान ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि- 'इसमें हमारा कोई दोष नहीं है, ऐसे गाने (तुम ही हो) बजते रहेंगे तो ऑडियंस सोएगी ही।' जिसके बाद अरिजीत बिना कुछ बोले स्टेज से नीचे आ गए।

मिथुन ने दिया था अरिजीत की बेज्जती का जबाव

सलमान ने जिस गाने की वजह से अरिजीत का मजाक बनाया उस गाने के लिए बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड मिला तब स्टेज पर मिथून थे उन्होंने कहा कि- 'तुम ही हो गाने ने लोगों को सुलाया नहीं, जगाया है।' इस पर सलमान ने जबाव देते हुए कहा कि- 'अरे आपके सिंगर सोते-सोते आए हैं।' जिसके जबाव में मिथून ने कहा, 'अरिजीत ने बहुत सब्र से गाया है और ये सब्र म्यूजिक इंडस्ट्री की जरुरत है।' धीरे - धीरे ये मजाक बहस में बदल गई। सलमान गुस्से में भी नजर आएं। इसके बाद अरिजीत ने सलमान के फिल्म सुल्तान में गाना गाया। लेकिन बाद में उस गाने को फिल्म से हटा दिया गया था।

अरिजीत ने सलमान से मांगी थी माफी

जब अरिजीत के गाने को फिल्स 'सुल्तान' से हटाया गया तो अरिजीत ने सार्वजनिक तौर पर एक सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सलमान खान से माफी मंगी और उनसे विनती भी की उनका गाना फिल्म से न हटाया जाए। लेकिन फिर भी उनके गाने को हटा दिया गया। लेकिन बिग बॉस 19 शो के दौरान सलमान ने अरिजीत और उनके सुलह की बात बताई थी। सलमान ने कहा था कि- 'अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो मिसअंडरस्टैंडिग थी और वो गलतफहमी मेरी साइड से हुई थी।'
सिंगर के करियर की बात करें तो
अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 में पश्चिम बंगाल के जीयागंज में हुआ था। उनकी मां शास्त्रीय गायिका और मौसी तबला वादक थीं। बचपन से ही अरिजीत गाना गाने के शौकीन थे। उन्होंने पहले शास्त्रीय संगीत सीखा और 18 साल की उम्र में वो साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लिया। उन्होंने शो तो नही जीता लेकिन अपनी आवाज से लोगों के दिलों में जगह बना ली। उनके गानों से इंप्रेस होकर संजय लीला भंसाली ने सिंगर को फिल्म 'सांवरिया' का गाना 'यू शबनमी' गाना गाने का ऑफर दिया और यह अरिजीत के करियर का पहला सॉन्ग था। लेकिन किसी वजह से सिंगर को रिप्लेस कर दिया गया।
'मर्डर 2' से बतौर प्लेबैक सिंगर किया डेब्यू
फिर बतौर बैकग्राउंड सिंगर काम किया। फिर 'मर्डर 2 फिल्म' से बतौर प्लेबैक सिंगर डेब्यू किया। इस फिल्म में अरिजीत ने 'फिर मोहब्बत करने चला है' गाने को गाया। इसके बाद कई हिट गाने उन्होंने दिए। अब तक अरिजीत ने 532 हिंदी गाने , 144 बंगाली गाने और 25 तेलुगु गानों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने अपने करियर में अब तक करीब 700 से ज्यादा गाना गाए है। अरिजीत 2 नेशनल अवॉर्ड, 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत कुल 122 अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।  

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के 7 महीने में पंजाब के 70 दौरे पर हुड्डा का तंज, बोले- हरियाणा को फुलटाइम CM चाहिए

राज्य

हरियाणा CM सैनी के 7 महीने में पंजाब के 70 दौरे पर हुड्डा का तंज, बोले- हरियाणा को फुलटाइम CM चाहिए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बार-बार पंजाब दौरे पर कांग्रेस और AAP ने सवाल उठाए हैं, भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कड़ी आलोचना की है।

जालंधर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार

राज्य

जालंधर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार

जालंधर में एक घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपने पिता और पत्नी की हत्या कर दी। बच्चों ने स्कूल से लौटकर शव देखे।

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

राज्य

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

छत्तीसगढ़ में बाइक दुर्घटना में मुंबई की बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। वह बस्तर की ओर जा रही थी जब उनकी बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

कर्नाटक में गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने 1 साल के लिए लगाई रोक

देश-विदेश

कर्नाटक में गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने 1 साल के लिए लगाई रोक

कर्नाटक सरकार ने जनहित में तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर एक साल के लिए रोक लगाने का फैसला किया है।

बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान, सलमान बोले- तथास्तु

मनोरंजन

बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान, सलमान बोले- तथास्तु

बिग बॉस के 20वें सीजन में सलमान खान ने एक नया ट्विस्ट पेश किया है, जहां कंटेस्टेंट्स को दो बार जीवनदान मिलेगा, जिससे शो में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.