Dausa Accident News: दौसा के लालसोट में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इस हादसे में 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, 1 दिन बाद बड़े भाई की शादी होने वाली थी। वो दोनों भाई के शादी का समान दुकान लौटाने जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। यह मामला कोथून रोड पर लाडपुरा गांव के पास का है। वहीं हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
पुलिस को दी जानकारी
पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कॉन्स्टेबल सीताराम गुर्जर ने बताया- ‘शनिवार शाम 4.30 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से 2 युवकों की मौत हो गई। सूचना पर लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया और शव मॉर्च्युरी में रखवाए। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर थाने ले जाया गया।’

मृतकों की पहचान
दोनों युवकों की पहचान श्रीराम मीणा (25) पुत्र रोशनलाल मीणा और विराट मीणा (20) पुत्र शंकरलाल मीणा निवासी जगसरा, दत्तवास (टोंक) के रूप में की गई। मृतक चचेरे भाई थे। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण के लोग हॉस्पिटल पहुंचे।

दुकान में समान लौटने गए थे दोनों
पड़ोसी सुरेंद्र मीणा ने बताया कि- ‘श्रीराम मीणा के बड़े भाई किशनलाल की शादी 19 अप्रैल को है। 16 अप्रैल को लगन समारोह था, जिसमें बांटने के लिए स्टील के बर्तन लाए गए थे। कुछ बर्तन बच गए थे, जिनको वापस करने दोनों भाई लालसोट जा रहे थे। इसी दौरान लाडपुरा के पास हादसा हो गया, जिस घर में शादी की खुशियां थी, वहां अब मातम पसर गया है। श्रीराम मीणा 4 भाई और 1 बहन हैं। उसके 2 साल का बेटा है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। विराट मीणा 12वीं का स्टूडेंट था। उसके पिता शंकरलाल मीणा हलवाई हैं।ट
Also Read- Bilhaur Suicide News: पोस्ट मास्टर ने दोस्त के घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड
