Bilhaur Suicide News: पोस्ट मास्टर ने दोस्त के घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड

bilhaur-suicide-news-post-master-death

Bilhaur Suicide News: पोस्ट मास्टर ने दोस्त के घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड

bilhaur suicide news पोस्ट मास्टर ने दोस्त के घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड

Bilhaur Suicide News: कानपुर के बिल्हौर कस्बे के मुनीश्वर अवस्थी मोहल्ले में एक पोस्ट मास्टर ने अपने दोस्त के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, जब 19 अप्रैल की सुबह दोस्त ने कमरे के बाहर से आवाज लगाई तो वहां से कोई रिस्पांस नहीं आया न कोई हलचल महसूस हुई। उसके बाद जब खिड़की से देखा तो शव फंदे से लटक रहा था।

पुलिस को दी जानकारी

जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतार कर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। यह मामला बिल्हौर कस्बे के मुनीश्वर अवस्थी मोहल्ले का है। इस घटना की सूचना परिवार के लोगों को दे दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मृतक के दोस्त का बयान

दोस्तों ने बताया कि- 'सौरभ सट्टे में पैसा हारा था, जिससे उस पर कर्ज हो गया था। उसने अपना मोबाइल भी बेच दिया था। वह दोस्तों का मोबाइल यूज करता था। शनिवार रात उसने जिस मोबाइल का यूज किया, उस पर किसी का मैसेज आया था कि तुम खुद आओगे या हमें आना पड़ेगा। इस पर सौरभ ने सुबह आने की बात कही थी।'

[caption id="attachment_147904" align="alignnone" width="1770"] मृतक[/caption]

बता दें कि, पुलिस ने अब तक ऐसे किसी मैसेज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। अब मृतक के तीनों दोस्तों से पुलिस पूंछताछ कर रही है।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान सौरभ शर्मा के रुप में हुई, जिसकी उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है। वो हरियाणा के महेंद्रगढ़ के थाना कनेना के गांव चेलावन का रहने वाला था। वो कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के विरुहुन गांव स्थित डाकघर में ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम) पद पर पदस्थ थे। वो घर जाने के लिए वो दोस्तों के कमरे पहुंचा था।

दोस्त ने बताया कि-

'शनिवार को सौरभ मेरे घर आया था। रात में हम लोगों ने साथ में करीब 2 बजे खाना खाया। इसके बाद मैं थर्ड फ्लोर के कमरे में सोने चला गया। सौरभ ने कहा कि वह अभी थोड़ी देर पढ़ाई करेगा। इसके बाद वह सेकेंड फ्लोर पर चला गया।'

आगे बताया कि-

'रविवार सुबह जब मैं सौरभ को बुलाने के लिए नीचे आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई हलचल नहीं हुई। मैंने खिड़की से देख तो फंदे से लटका दिखाई दिया। मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।'

  Also Read- Jhansi Women Suicide: रेल्वे टेक्नीशियन की पत्नी ने किया सुसाइड!

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।