डबरा: विश्व के पहले नवग्रह शक्तिपीठ में 10 फरवरी से प्राण-प्रतिष्ठा

dabra-navgrah-shaktipeeth-pran-pratishtha-2026

डबरा: विश्व के पहले नवग्रह शक्तिपीठ में 10 फरवरी से प्राण-प्रतिष्ठा

डबरा विश्व के पहले नवग्रह शक्तिपीठ में 10 फरवरी से प्राण-प्रतिष्ठा

नवग्रह शक्तिपीठ: मध्य प्रदेश का छोटा सा नगर डबरा अब एक बड़े आध्यात्मिक इतिहास का गवाह बनने जा रहा है. यहां तैयार हुआ है विश्व का पहला नवग्रह शक्तिपीठ, जहां नौ ग्रह अपने-अपने स्वरूप के साथ ही पत्नी सहित विराजमान होंगे। यह अनोखी धार्मिक अवधारणा डबरा को न सिर्फ प्रदेश, बल्कि विश्व पटल पर आस्था के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने जा रही है. डबरा में इन दिनों उत्साह का माहौल है, गलियों से लेकर मंदिर परिसर तक, हर जगह इसी आयोजन की चर्चा है।

नवग्रह शक्तिपीठ: 10 से 20 फरवरी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन 10 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जाएगा. महोत्सव की शुरुआत 10 फरवरी को स्टेडियम ग्राउंड से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नवग्रह शक्तिपीठ पहुंचेगी.इस कलश यात्रा में 20 हजार से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे पूरा डबरा नगर एक धार्मिक उत्सव में तब्दील हो जाएगा।

नवग्रह शक्तिपीठ: पूरा डबरा एक परिवार की तरह जुटा है-डॉ. मिश्रा

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि डबरा की सामूहिक आस्था का प्रतीक है. पूरा नगर एक परिवार की तरह इस आयोजन को सफल बनाने में लगा हुआ है, कोई व्यवस्था संभाल रहा है, तो कोई सेवा कार्य में जुटा है.उनका कहना है कि विश्व का पहला नवग्रह शक्तिपीठ डबरा को आध्यात्मिक पर्यटन का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बना सकता है। Also Read-Cm Mohan Delhi visit: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज दिल्ली दौरा,भाजपा नेताओं से करेंगे खास चर्चा

10 दिन होंगे खास

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए कई बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल

11 से 13 फरवरी:प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। 14 से 16 फरवरी:प्रख्यात कवि कुमार विश्वास की भावनात्मक काव्य प्रस्तुति ‘अपने-अपने राम’। 17 से 20 फरवरी:बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा और दिव्य दरबार का आयोजन। Also Read-दूल्हा बनेंगे बाबा महाकाल, उज्जैन में 10 दिन तक चलेगी भव्य  शिव नवरात्रि

नौ ग्रहों के लिए रोज होंगी लाखों आहुतियां

इसी अवधि में नवग्रह शक्तिपीठ परिसर में बनी नौ मंजिला भव्य यज्ञशाला में प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान होंगे। हर दिन प्रत्येक ग्रह देवता के लिए एक-एक लाख आहुतियां दी जाएंगी.संत बद्रीश जी महाराज और उनके 70 उपासक विधि-विधान से पूजन संपन्न कराएंगे, जबकि दांती महाराज पूरे दस दिनों तक विशेष अनुष्ठान करेंगे।  

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।