सूरत के नशामुक्ति केंद्र में दवा लेने से इनकार करने पर मरीज की पीट-पीटकर हत्या, 4 कर्मचारी गिरफ़्तार

gujarat-crime-news-patient-bludgeoned-to-death-at-rehabilitation-centre-in-gujarats-surat

सूरत के नशामुक्ति केंद्र में दवा लेने से इनकार करने पर मरीज की पीट-पीटकर हत्या, 4 कर्मचारी गिरफ़्तार

सूरत के नशामुक्ति केंद्र में दवा लेने से इनकार करने पर मरीज की पीट-पीटकर हत्या 4 कर्मचारी गिरफ़्तार

Gujarat crime news: गुजरात के सूरत शहर से शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां इलाज के लिए भर्ती एक मरीज की नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, मरीज ने दवा लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद केंद्र के चार कर्मचारियों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. [caption id="attachment_139392" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption]

मृतक का नाम धवल राठौड़

पुलिस की मानें तो यह घटना सूरत के डुमास क्षेत्र स्थित रीवा व्यसन मुक्ति और पुनर्वास केंद्र में हुई. मृतक की पहचान धवल राठौड़ (32) के रूप में हुई है, जिसे 28 फरवरी को नशा मुक्ति उपचार के लिए केंद्र में भर्ती कराया गया था. सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता डेनियल ने बयान में बताया कि घटना में दो परामर्शदाता, एक वार्ड ब्वाय और एक चालक शामिल हैं.

दवा लेने से इनकार करने पर हुआ विवाद, कर्मचारियों ने बरसाईं लाठियां

पुलिस जांच में सामने आया कि राठौड़ ने केंद्र में दी जा रही दवा लेने से इनकार कर दिया था, जिसको लेकर कर्मचारियों और राठौड़ के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि गुस्से में आकर कर्मचारियों ने उसे लाठियों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं.

हालत बिगड़ने पर राठौड़ को अस्पताल ले जाया गया

घटना के बाद 1 मार्च की रात को जब राठौड़ की हालत बिगड़ने लगी, तो उसे 108 एम्बुलेंस के जरिए सूरत के न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.  [caption id="attachment_97648" align="alignnone" width="1004"]Gujarat Crime Gujarat Crime[/caption]

पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि राठौड़ की मौत सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगी गंभीर चोटों के कारण हुई थी. इसके बाद पुलिस ने नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारियों और अन्य मरीजों से पूछताछ की. जांच में पता चला कि दवा लेने से इनकार करने के बाद आरोपियों ने राठौड़ के साथ मारपीट की थी. पुलिस ने मामले में आरोपी जिग्नेश देसाई, रोहन संघानी, शैलेश वाघेला और दिलीप जोशी को गिरफ्तार कर लिया है. चारों पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.   

संबंधित सामग्री

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।