भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

Tragic Newlywed Suicide in Bhagalpur

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

In Bhagalpur, a newlywed couple consumed poison and committed suicide just an hour after their marriage, leaving behind a sorrowful video message.

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या |

Bhagalpur Newlywed Couple Suicide: कहलगांव थाना क्षेत्र के शिवकुमार पहाड़ मोहल्ले में 15 मई दोपहर करीब 3 बजे प्रेमी जोड़े ने शादी की। शादी के1 घंटे बाद 4 बजे नवविवाहित दंपती ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। 

दोनों ने सुसाइड करने के पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर उस वीडियो को अपनी मां को भेजा। फिर जहर खा लिया। वीडियो देखते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।

वीडियो में मृतक बोला

जहर खाने के पहले मृतक ने वीडियो बनाते हुए कहा कि- 'सॉरी मम्मी-पापा, हम लोग एक गलत कदम उठाने जा रहे हैं। आप लोगों ने हमारी शादी नहीं करवाई, इसलिए हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा। लड़की के घर वाले कहते थे कि अगर शादी करोगे तो जान से मार देंगे। इसलिए हम खुद मरने जा रहे हैं। हमसे हुई हर गलती के लिए माफ कर दीजिए...सॉरी।'

दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया

वीडियो देख परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अनुमंडलीय हॉस्पिटल लेकर गए, जहां युवक को डॉक्टरों ने वहां से रेफर कर दिया। मायागंज में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक की पहचान 

मृतक की पहचान सुभाष कुमार सिंह के बेटे लक्ष्मीकांत कुमार (20) के रूप में हुई, जो हमदंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर का रहने वाला था।  वहीं, युवती की पहचान कुलदीप मंडल की बेटी अमृता कुमारी (18) के रूप में हुई है, जो कि बांका के रजौन थाना क्षेत्र के जबरा गांव की रहने वाली है।

बता दें कि, अमृता अपने नाना नित्यानंद सिंह के घर अदलपुर में रह रही थी। इसी दौरान बीच दोनों की जान-पहचान हुई थी। फिर दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई।

शादी के लिए नहीं माना परिवार

परिवार के लोगों ने बताया कि- 'दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। फोन पर लगातार बातचीत हो रही थी। लड़की वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे, जिसके बाद शुक्रवार को दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

लड़के ने लड़की को किराए के कमरे में बुलाया, जहां दोनों ने शादी की। लड़की के घर वालों को जब शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि मार देंगे। इसके बाद युवक जहर लाया और दोनों ने उसे खा लिया।'

मृतक युवक की प्रेमिका का बयान 

हॉस्पिटल में भर्ती अमृता ने बताया कि-  'हम दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फोन पर हमारी बातचीत होती थी। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।'

लड़के के पिता का बयान 

पिता सुभाष सिंह ने बताया कि- 'हम कपड़े की फेरी का काम करते हैं। बेटे की मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद हम यहां आए। चार महीने पहले से प्रेम प्रसंग की जानकारी थी, लेकिन यह नहीं पता था कि बेटा ऐसा कदम उठा लेगा। बेटा अगर शादी करके घर आ जाता तो हम उन्हें स्वीकार कर लेते, लेकिन हम उन्हें मरने नहीं देते।'

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

संबंधित सामग्री

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा ,चरित्र पर संदेह में किया मर्डर 

राज्य

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा ,चरित्र पर संदेह में किया मर्डर 

सरायकेला में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की और शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

बद्रीनाथ धाम में भगवान बदरी नारायण के अभिषेक के लिए प्रयोग होने वाले चंदन की गुणवत्ता को लेकर विवाद उठा है। मुख्य पुजारी ने जांच की मांग की।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी की जांच आगे बढ़ी, SIT ने मंदिर समिति की रिपोर्ट और CCTV फुटेज का विश्लेषण किया।

भोपाल के रिटायर्ड दंपती के हत्या की इनसाइड स्टोरी,3 लाख के बदले दिया सवा करोड़ के घर का दानपत्र

राज्य

भोपाल के रिटायर्ड दंपती के हत्या की इनसाइड स्टोरी,3 लाख के बदले दिया सवा करोड़ के घर का दानपत्र

भोपाल में एक रिटायर्ड दंपती की हत्या संपत्ति विवाद से जुड़ी हुई थी। मकान के बदले करोड़ों की डील और दानपत्र की साजिश का खुलासा हुआ।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।