जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

पति की हत्या

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

जालोर में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की। पुलिस ने 48 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या |

Jalore Wife killed Husband: 15 साल की शादीशुदा जिंदगी तीसरे के आने से एक पल में खत्म हो गई।  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटा दिया। पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर साजिश रची और मजदूरी का झांसा देकर पति को बुलाकर लाठी से सिर फोड़कर हत्या कर दी। जालोर पुलिस ने मात्र 48 घंटे में इस मामले का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का विवरण

24 जून को आहोर थाना क्षेत्र के सरहद मडला इलाके के एक खेत में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। शव का चेहरा इतना बुरी तरह क्षतिग्रस्त था कि पहचान करना मुश्किल हो गया था। बाद में मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार (35) निवासी रानीगांव, जिला पाली के रूप में हुई।

साजिश की वजह

राजेंद्र की शादी करीब 15 साल पहले आहोर के गोलिया गांव निवासी ममता (34) से हुई थी। दंपती के दो बेटे और एक बेटी हैं। पिछले 8-10 महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते ममता अपने पीहर गोलिया में रह रही थी। इसी दौरान ममता की मुलाकात रमेश कुमार मीणा (37) से हुई और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन राजेंद्र बाधा बन रहे थे। इसी वजह से ममता और रमेश ने हत्या की साजिश रची।

कैसे हुई हत्या?

साजिश के तहत रमेश कुमार मीणा ने अपने रिश्तेदार अभिषेक मीणा (20) को साथ मिला लिया। दोनों 24 जून को रानीगांव पहुंचे और राजेंद्र को मजदूरी दिलाने का झांसा देकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। रास्ते में आरोपियों ने राजेंद्र को कई बार शराब पिलाई। 

नशे की हालत में होने पर उन्हें आहोर क्षेत्र के मडला गांव के पास एक खेत में ले गए। वहां लाठियों से सिर और चेहरे पर लगातार वार कर राजेंद्र की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

मृतक की मां सारकी देवी की रिपोर्ट पर 25 जून को हत्या का मामला दर्ज किया गया। जालोर एसपी मोटाराम के निर्देशन में वृत्ताधिकारी दशरथसिंह के सुपरविजन और थानाधिकारी करणसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

एफएसएल, एमओबी, साइबर सेल और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की मदद से पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस रमेश कुमार मीणा और अभिषेक मीणा तक पहुंची।

पूछताछ में दोनों ने हत्या का राज खोला और बताया कि मामता इस केस की मास्टर माइंड थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों—ममता, रमेश कुमार मीणा और अभिषेक मीणा—को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित सामग्री

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

राज्य

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को मार गिराया।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।

पंजाब पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा: 1500 क्रिमिनल्स गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा: 1500 क्रिमिनल्स गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के तहत 1532 अपराधियों को गिरफ्तार किया, 990 अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त की।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।