महिला की मौत का मामला

भरतपुर में 10 महीने की शादी के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट मिला; पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

राजस्थान के भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद महिला की मौत हुई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी।

By : रोहन उमक
भरतपुर में 10 महीने की शादी के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट मिला; पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

भरतपुर में 10 महीने की शादी के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट मिला; पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

राजस्थान के भरतपुर में शादी के महज 10 महीने बाद एक महिला की मौत का मामला बुधवार को सामने आया है। मथुरा गेट थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में सुकृति यादव ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जबकि मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अब सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पति के नाम छोड़ा दो पन्नों का नोट

पुलिस के मुताबिक, सुकृति ने अपने सुसाइड नोट में पति के प्रति अपने लगाव और कथित तौर पर रिश्ते में पैदा हुए शक का जिक्र किया है। नोट में उसने अपनी स्थिति के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा कि वह खुद को माफ नहीं कर पा रही है और उसे लगता है कि उसकी वजह से सब कुछ खराब हो गया।

नोट में पति के साथ बिताए समय और उनके बीच रहे प्रेम का भी जिक्र किया गया है। सुकृति ने लिखा कि वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे, लेकिन एक शक ने सब कुछ बदल दिया। उसने पति से खुश रहने की अपील भी की।

10 महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, सुकृति की करीब 10 महीने पहले प्रशांत यादव से शादी हुई थी। शुरुआती जानकारी में दोनों के साथ रहने की बात सामने आई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोगों के फरार होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच अभी जारी है।

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका के पिता राजेश कुमार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था और कथित तौर पर स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की जा रही थी। उन्होंने पुलिस से मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पिता के अनुसार, 29 सितंबर की रात करीब 11.53 बजे उन्हें फोन कर बताया गया कि सुकृति को मार दिया गया है। वह तत्काल भरतपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्हें सुकृति के परिजन उसे अस्पताल ले जाते हुए मिले। पहले उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम और FSL जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

सीओ सिटी आसमा वासवानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या से जुड़े साक्ष्यों के साथ-साथ पिता की ओर से लगाए गए दहेज हत्या के आरोपों की भी जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल का मर्डर, दो दिन पहले ही काम पर रखा था नौकर, घटना के बाद से फरार

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल का मर्डर, दो दिन पहले ही काम पर रखा था नौकर, घटना के बाद से फरार

भोपाल में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या कर दी गई। दो दिन पहले रखे गए नौकर के लापता होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

पंचायतीराज चुनाव से पहले CM का बाड़मेर दौरा कल, बाछड़ाऊ में जनसभा; जोधपुर संभाग के लिए घोषणाओं पर नजर

पंचायतीराज चुनाव से पहले CM का बाड़मेर दौरा कल, बाछड़ाऊ में जनसभा; जोधपुर संभाग के लिए घोषणाओं पर नजर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाड़मेर के दौरे पर होंगे, जहां वे 1,163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

बयाना पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, 993 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

बयाना पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, 993 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर में 993.41 करोड़ रुपये की लागत से 249 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

LPU में कथित रेप की खबर से बवाल, छात्रों ने हाईवे किया जाम, वायरल मैसेज के बाद शुरू हुआ विरोध

LPU में कथित रेप की खबर से बवाल, छात्रों ने हाईवे किया जाम, वायरल मैसेज के बाद शुरू हुआ विरोध

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप की खबर वायरल होने के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया, पुलिस जांच जारी है।

शाम की चाय के साथ बनाएं राजस्थान का फेमस मिर्ची बड़ा, बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार

शाम की चाय के साथ बनाएं राजस्थान का फेमस मिर्ची बड़ा, बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार

जानिए कैसे बनाते हैं राजस्थान का मशहूर मिर्ची बड़ा, जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार होती है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर