IIIT रायपुर हॉस्टल में स्टुडेंट बनकर घुसा चोर, 10 लैपटॉप चोरी कर फरार

IIIT Raipur Laptop Theft

IIIT रायपुर हॉस्टल में स्टुडेंट बनकर घुसा चोर, 10 लैपटॉप चोरी कर फरार

A man posing as a student stole 10 laptops from the IIIT Raipur hostel in just 20 minutes, with the entire act recorded on CCTV.

iiit रायपुर हॉस्टल में स्टुडेंट बनकर घुसा चोर 10 लैपटॉप चोरी कर फरार

IIIT रायपुर हॉस्टल में स्टुडेंट बनकर घुसा चोर, 10 लैपटॉप चोरी कर फरार |

IIIT Raipur Laptop Theft: छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित IIIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के हॉस्टल परिसर में एक युवक चोरी करने के इरादे से स्टूडेंट बनकर हॉस्टल के अंदर घुस गया। महज 20 मिनट के भीतर वो कमरो से लैपटॉप चोरी कर के बाहर निकल आया। इतना ही नहीं उसने गॉर्ड को हैलो भी कहा, इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

चोर हुआ CCTV कैमरे में कैद

CCTV में एक व्यक्ति एक बैग टांगे हुए। हॉस्टल के अंदर जाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है, युवक ने कमरों से 10 लैपटॉप  चोरी किए हैं। इसके बाद वीडियो में उसे दो बैग टांगे हुए वापस जाते देखा गया। इस दौरान उसने गॉर्ड को हैलो भी कहा।

मामला किया गया दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, प्रबंधन की ओर से संदीप कुमार तिवारी (45) ने रायपुर के राखी थाने में 13 मई यानी की आज शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत में बताया गया कि- '11 मई को अज्ञात युवक हॉस्टल में छात्र की तरह अंदर घुसा। उसने सामान्य तरीके से परिसर में एंट्री ली। जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ।' 

बताया जा रहा है कि, आरोपी ने इस दौरान 10 लैपटॉप चोरी किए, जिनकी किमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। 

हॉस्टल की सुरक्षा में चूक

इस घटना के सामने आने के बाद हॉस्टल की सुरक्षा पर बड़ी चूक बताई जा रही है। स्टुडेंट ने कहा कि- बाहर का व्यक्ति ऐसे कैसे अंदर घुस गया और किसी को पता तक नहीं चल पाया।

फिलहाल पुलिस चोर की तलाश कर रही है। 


 

संबंधित सामग्री

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, दुर्ग स्टेशन पर एरिया मैनेजर की दर्दनाक मौत; CCTV VIDEO वायरल

राज्य

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, दुर्ग स्टेशन पर एरिया मैनेजर की दर्दनाक मौत; CCTV VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में जान चली गई। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: 32 दिन की गायब CCTV फुटेज रिकवर

राज्य

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: 32 दिन की गायब CCTV फुटेज रिकवर

बद्रीनाथ धाम के दान-चढ़ावा चोरी मामले की जांच निर्णायक चरण में पहुंची, SIT ने CCTV फुटेज रिकवर कर 3 साल के रिकॉर्ड से मिलान शुरू किया।

स्कूल जा रही छात्रा को युवक ने पीछे से घोंपा सुआ, हमला कर भागा,VIDEO आया सामने 

राज्य

स्कूल जा रही छात्रा को युवक ने पीछे से घोंपा सुआ, हमला कर भागा,VIDEO आया सामने 

पटियाला के बिशन नगर में एक युवक ने स्कूल जा रही छात्रा पर पीछे से तेजधार हथियार से हमला किया। हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

टीचर्स ने नहीं दिया ध्यान, क्लासमेट ने किया बूली, जयपुर बच्ची आत्महत्या पर नई CCTV

राज्य

टीचर्स ने नहीं दिया ध्यान, क्लासमेट ने किया बूली, जयपुर बच्ची आत्महत्या पर नई CCTV

राजस्थान के जयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में पिछले साल आत्महत्या करने वाली बच्ची के मामले में नई CCTV फुटेज ने नए सिरे से विवाद खड़ा किया है।