CM Dr. Mohan Yadav: मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन ने जताया आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि- 'प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रविवार को पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को 'श्री गुरु रविदास महाराज जी' के नाम से घोषित करने का अभूतपूर्व निर्णय लिया गया है।CM Dr. Mohan Yadav: उन्होंने आगे कहा कि-
'प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की यात्रा निरंतर जारी है। प्रधानमंत्री की महापुरुषों के अप्रतिम योगदान के प्रति कृतज्ञता वंदनीय है।'सीएम डॉ. मोहन ने एक्स पर शेयर किया वीडियो
सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक वीडियो शेयर किया और उसमें पीएम मोदी को आभार जताया और एक्स पर लिखा कि- 'पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत शिरोमणि 'श्री गुरु रविदास जी महाराज' के नाम पर किए जाने के निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करता हूं।'पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत शिरोमणि 'श्री गुरु रविदास जी महाराज' के नाम पर किए जाने के निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करता हूँ। pic.twitter.com/ljJlxqcvL7
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 1, 2026