सीएम भजनलाल शर्मा बोले-अरावली को लेकर अभियान चलेगा

cm-bhajanlal-said-a-campaign-will-be-launched-regarding-aravali

सीएम भजनलाल शर्मा बोले-अरावली को लेकर अभियान चलेगा

सीएम भजनलाल शर्मा बोले-अरावली को लेकर अभियान चलेगा

Rajasthan News :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अरावली पर्वतमाला वाले 20 जिलों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण, खान, राजस्व, पुलिस सहित संबंधित विभाग संयुक्त रूप से समन्वय कर कड़ी कार्रवाई करें। अरावली के स्वरूप के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने पर्वतमाला क्षेत्र में सघन पौधारोपण को गंभीरता से लेने को भी कहा है। साथ ही अरावली पर्वतमाला को हरा-भरा बनाने के लिए 250 करोड़ रुपए की हरित अरावली विकास परियोजना बनाई गई है।

29 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेगा अभियान

सीएम भजनलाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित वन एवं पर्यावरण और खान विभाग की समीक्षा बैठक ली। सीएम भजनलाल ने कहा, अवैध खनन गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई के परिणाम दिखाई देने चाहिए। अभियान 29 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेगा।

नए खनन की अनुमति नहीं

सीएम भजनलाल ने कहा, कि अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नए खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में केन्द्र सरकार की ओर से भी निर्देश जारी किए गए हैं। ये निर्देश पूरे अरावली भू-भाग पर समान रूप से लागू होंगे।

Rajasthan News :SIT की बैठक आयोजित करने के निर्देश

इसके बाद प्रमुख खान सचिव टी. रविकांत ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में तत्काल एसआइटी की बैठक आयोजित कराने को कहा गया है। अभियान की नियमित मॉनिटरिंग मुख्यालय उदयपुर और खुद प्रमुख सचिव करेंगे।

250 करोड़ रुपए अरावली होगा हरा-भरा

अरावली पर्वतमाला को हरा-भरा बनाने के लिए 250 करोड़ रुपए की हरित अरावली विकास परियोजना बनाई गई है। परियोजना के तहत अरावली वाले जिलों में 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सघन पौधारोपण करवाया जा रहा है। सीएम भजनलाल ने कहा राज्य सरकार ने खनन लीज जारी करने में सुप्रीम कोर्ट और सीइसी की ओर से जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित की है।

संबंधित सामग्री

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।