Bigg Boss Marathi Winner Tanvi: तन्वी कोलते बनी बिग बॉस मराठी सीजन 6 की विनर

bigg-boss-marathi-season-6-winner-tanvi-kolte

Bigg Boss Marathi Winner Tanvi: तन्वी कोलते बनी बिग बॉस मराठी सीजन 6 की विनर

bigg boss marathi winner tanvi तन्वी कोलते बनी बिग बॉस मराठी सीजन 6 की विनर

Bigg Boss Marathi Winner Tanvi: टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस मराठी 6' का फिनाले हुआ, जिसमें इस खिताब को तन्वी कोलते ने अपने नाम कर लिया। जीत के बाद तन्वी को ईनाम के रुप में बिग बॉस मराठी की ट्राफी दी गई। इतना ही नहीं उन्हें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और हीरे के आभूषणों के लिए लाखों रुपये का वाउचर भी दिया गया है।

'बिग बॉस मराठी 6' की विनर बनी तन्वी

फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' मराठी के सीजन 6 का फाइनल राउंड रविवार 19 अप्रैल रखा गया। इस दौरान ट्रॉफी पर तन्वी कोलते ने कब्जा कर लिया। वहीं राकेश बापट पहले रनर-अप बने। इस शो के होस्ट रितेश देशमुख ने तन्वी को ट्रॉफी और 15 लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही एक इलेक्ट्रिक स्कूटर दी गई और हीरे के आभूषणों के लिए 10 लाख रुपये का वाउचर भी दिया गया।

विनर की लिस्ट में थे 5 कंटेस्टेंट

'बिग बॉस मराठी 6' का ग्रैंड फिनाले बहुत धमाकेदार रहा। इस दौरान राखी सावंत ने डांस किया और टॉप 5 कंटेस्टेंट में विशाल कोटियान, राकेश बापट, तन्वी कोलते, अनुश्री माने और दीपाली सैय्यद शामिल थे। लेकिन ये सभी धीरे - धीरे निकल गए। आखिर में तन्वी और राकेश बापट बचे। इसमें से तन्वी विनर बन गई। वहीं राकेश रनर-अप रहें। शुरुआत से जो कंटेस्टेंट थे, फिनाले में उन लोगों ने भी परफॉर्म किया।

बता दें कि, रितेश देशमुख के साथ स्टेज पर अभिषेक बच्चन और जेनेलिया डिसूजा भी मौजूद रहीं। इस दौरान होस्ट रितेश ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' का प्रमोशन भी किया।

कौन हैं तन्वी कोलते?

बिग बॉस मराठी सीजन 6 की विनर तन्वी कोलते एक मॉडल, उभरती हुई मराठी एक्ट्रेस, और टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। उनकी उम्र 28 साल हैं, वो अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस शो के दौरान उन्हें ‘धाकड़ गर्ल’ का टाइटल भी दिया गया।

2020 मिस गोवा का जीता था खिताब

तन्वी ने मराठी के ड्रामा सीरियल ‘लक्ष्मी निवास’ (2024) में सिंचना का किरदार निभाया , लेकिन बिग बॉस मराठी 6 में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने शो छोड़ दिया। तन्वी ‘मिस रत्नागिरी 2018’ और ‘मिस गोवा 2020’ जैसे खिताब भी अपने नाम कर चुकी है।। उन्होंने बी.टेक की डिग्री भी है और वह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी एक्टिव हैं।

Also Read- Dhurandhar 2 Box Office Collection: वर्ल्ड वाइल्ड सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी ‘धुरंधर 2’

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।