Dhurandhar 2 Box Office Collection: सिनेमाघरों में एक महीना बीत जाने और अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ जैसी नई फिल्मों के आने के बाद भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार है। इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,748.91 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी के साथ ये फिल्म दुनियाभर में भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: पुष्पा 2 फिल्म को छोड़ा पीछे
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रचते हुए सुकुमार की ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। रविवार, 19 अप्रैल तक ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में लगभग ₹1750 करोड़ की कमाई की। अब वर्ल्ड वाइल्ड कमाई करने में इस फिल्म से आगे सिर्फ दंगल जिसने ₹2070 करोड़ की कमाई की और बाहुबली-2 जिसने ₹1,788.06 करोड़ की कमाई की है।
वहीं साल 2024 में आई पुष्पा 2 ने दुनियाभर में करीब ₹1742 करोड़ की कमाई की थी, जिसे धुरंधर 1 ने पीछे छोड़ दिया है। और उसकी कमाई दुनियाभर में करीब ₹1750 करोड़ हो चुकी है।
बाहुबली 2 को भी छोड़ सकती है पीछे
अब ‘धुरंधर 2’ की सीधी टक्कर एस.एस. राजामौली की कल्ट फिल्म ‘बाहुबली 2’ से है। ‘बाहुबली 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1788 करोड़ है। फिल्म को ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने के लिए केवल ₹33-35 करोड़ की और जरूरत है।

फिल्म ने शनिवार और रविवार को करीब ₹13-14 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि सोमवार से वर्किंग डे की वजह से कमाई में गिरावट आ सकती है, लेकिन जिस तरह का क्रेज दिख रहा है, उम्मीद है कि अगले 2 हफ्तों में ‘बाहुबली’ का भी कमाई में रिकॉर्ड तोड़ देगी।
टॉप 3 भारतीय फिल्में (वर्ल्डवाइड कलेक्शन)
रैंक फिल्म कमाई (लगभग)
1. दंगल – ₹2070 करोड़
2. बाहुबली 2: द कंक्लूजन – ₹1788 करोड़
3. धुरंधर 2: द रिवेंज – ₹1750 करोड़
4. पुष्पा 2: द रूल – ₹1742 करोड़
क्या टूटेगा ‘दंगल’ का रिकॉर्ड?
हालांकि ‘धुरंधर 2’ बाहुबली को टक्कर दे रही है, लेकिन आमिर खान की ‘दंगल’ (₹2070 करोड़) का रिकॉर्ड फिलहाल सुरक्षित नजर आ रहा है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि ₹1800 करोड़ के पार जाना ‘धुरंधर 2’ के लिए आसान होगा, लेकिन ₹2000 करोड़ का शिखर छूना थोड़ा मुश्किल है।
