Benefits of Drinking Clove Water: सुबह - सुबह पिएं लौंग का पानी, जानिए इसके चमत्कारी फायदे!

benefits-of-drinking-clove-water-in-morning

Benefits of Drinking Clove Water: सुबह - सुबह पिएं लौंग का पानी, जानिए इसके चमत्कारी फायदे!

benefits of drinking clove water सुबह - सुबह पिएं लौंग का पानी जानिए इसके चमत्कारी फायदे

Benefits of Drinking Clove Water: लौंग भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है, जो सिर्फ खाने के स्वाद को नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। लौंग में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। खासतौर पर अगर आप बासी मुंह लौंग का पानी पीते हैं, तो यह कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं। Read More: Benefits of Eating Garlic: खाली पेट लहसुन खाने के अद्भुत फायदे, जानिए क्यों है ये सेहत का खजाना!

लौंग का पानी बनाने का तरीका...

लौंग का पानी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए 3-4 लौंग लें और रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें। चाहें तो हल्का गुनगुना करके भी पी सकते हैं। यह पानी शरीर के लिए अमृत समान काम करता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं...

बासी मुंह लौंग का पानी पीने से सबसे बड़ा फायदा पाचन शक्ति को मजबूत करना है। लौंग में मौजूद फाइबर और एंटीबैक्टीरियल गुण पेट में जमा गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करते हैं। यह पेट को साफ रखने में मदद करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है।

वजन कम करने में मददगार...

लौंग का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। जब मेटाबॉलिज्म सही रहता है तो फैट बर्निंग प्रोसेस भी तेज हो जाता है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो रोजाना सुबह बासी मुंह लौंग का पानी पीना बेहद फायदेमंद रहेगा।

ब्लड शुगर कंट्रोल करें....

डायबिटीज के मरीजों के लिए लौंग का पानी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें ऐसे यौगिक होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीना डायबिटिक लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

इम्यूनिटी को बढ़ाए...

लौंग एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। रोजाना बासी मुंह लौंग का पानी पीने से शरीर में इंफेक्शन होने की संभावना कम हो जाती है। सर्दी-जुकाम, वायरल और फ्लू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए यह रामबाण है।

सांसों की दुर्गंध दूर करें...

सुबह-सुबह सांसों से आने वाली दुर्गंध को दूर करने के लिए लौंग का पानी बेहद असरदार है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और ओरल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।

जोड़ों और हड्डियों के दर्द में राहत...

लौंग में मौजूद यूजेनॉल हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। रोजाना बासी मुंह लौंग का पानी पीने से गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

त्वचा को चमकदार बनाए...

लौंग का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है। यह पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्याओं को भी कम करता है।

लिवर को डिटॉक्स करें..

लौंग का पानी लिवर की सफाई में मदद करता है। यह लिवर को हेल्दी रखता है और उसमें फैट जमा होने से रोकता है।

सावधानियां

1. लौंग का पानी ज्यादा मात्रा में न पिएं, दिन में एक गिलास पर्याप्त है। 2. अगर आपको एलर्जी है या कोई हेल्थ प्रॉब्लम है तो डॉक्टर से सलाह लें। 3. प्रेग्नेंसी में बिना सलाह के सेवन न करें।

संबंधित सामग्री

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ नया अभियान: स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे DC-SP, पंचायतों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ नया अभियान: स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे DC-SP, पंचायतों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशामुक्त करने के लिए एक नई पहल की घोषणा की, जिसमें स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम शामिल है।

सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रुपये स्वीकृत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रुपये स्वीकृत

मध्यप्रदेश सरकार ने विकास और जन-कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को अनुमोदन दिया, जिसमें इंदौर मेट्रो और वन्यजीव संरक्षण योजनाएं शामिल हैं।

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को जयपुर में करनी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह?

राज्य

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को जयपुर में करनी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह?

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर जयपुर में एमरजेंसी लैंडिंग की गई।

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

झारखंड में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसमें दलों ने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास तेज किए हैं।

21 जून को जबलपुर में होगा योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

राज्य

21 जून को जबलपुर में होगा योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

मध्य प्रदेश में योग दिवस के अवसर पर जबलपुर में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम होगा। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में योग के प्रति जागरूकता को बढ़ाने पर जोर।