Benefits of Eating Garlic: खाली पेट लहसुन खाने के अद्भुत फायदे, जानिए क्यों है ये सेहत का खजाना!

benefits-of-eating-garlic-on-empty-stomach

Benefits of Eating Garlic: खाली पेट लहसुन खाने के अद्भुत फायदे, जानिए क्यों है ये सेहत का खजाना!

benefits of eating garlic खाली पेट लहसुन खाने के अद्भुत फायदे जानिए क्यों है ये सेहत का खजाना

Benefits of Eating Garlic: भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाने वाला एक इंग्रिडियंट है, जिसका उपयोग सब्जी , दाल , चटनी आदि बनाने में किया जाता है। यह किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। इसमें स्वाद के साथ - साथ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। Read More: Besan For Skin Care: खाने में स्वादिष्ट, त्वचा के लिए रामबाण है ये चीज! सूत्रो के अनुसार, आयुर्वेद और आधुनिक शोध दोनों ही लहसुन के फायदे बताते हैं। खासतौर पर खाली पेट लहसुन खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं, लहसुन का सेवन क्यों और कैसे करना चाहिए।

जानिए इसके फायदे...

पाचन तंत्र को मजबूत करें...

खाली पेट लहसुन खाने से पाचन शक्ति बेहतर होती है। लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स पेट के अंदर अच्छे बैक्टीरिया को सक्रिय करते हैं और हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इससे अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार...

लहसुन को प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर माना जाता है। सुबह खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे खून साफ होता है और त्वचा पर भी निखार आता है।

इम्यूनिटी को बढ़ाएं...

लहसुन में मौजूद ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिवायरल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। खाली पेट लहसुन खाने से मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी और फ्लू से बचाव होता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें...

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए लहसुन किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद एलिसिन (Allicin) कंपाउंड रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाए...

अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सुबह खाली पेट लहसुन खाना फायदेमंद होगा। यह बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है, जिससे दिल की सेहत सुरक्षित रहती है।

वजन घटाने में मददगार...

लहसुन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग में मदद करता है। अगर आप डाइट और एक्सरसाइज के साथ सुबह खाली पेट लहसुन खाएंगे तो वजन कम करने में यह सहायक होगा।

दिल की बीमारियों से बचाव...

लहसुन हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह ब्लड क्लॉटिंग रोकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसके अलावा, यह आर्टरीज़ को साफ रखता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

शुगर कंट्रोल में मदद...

डायबिटीज के मरीजों के लिए लहसुन लाभकारी है। खाली पेट इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है।

हड्डियों को मजबूत करें...

लहसुन में कैल्शियम, मैंगनीज़ और विटामिन B6 मौजूद होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। खासकर महिलाओं में मेनोपॉज के बाद होने वाली हड्डियों की कमजोरी को रोकने में लहसुन मददगार है।

तनाव और थकान दूर करें...

लहसुन खाने से शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे मूड बेहतर होता है और तनाव कम होता है। यह थकान को भी दूर करता है।

लहसुन खाने का सही तरीका...

1. सुबह उठते ही खाली पेट 1–2 कली कच्ची लहसुन की चबाकर खाएं। 2. इसके बाद गुनगुना पानी पी लें। 3. बेहतर परिणाम के लिए इसे नियमित रूप से करें।

किसे नहीं खाना चाहिए लहसुन?

1. लो ब्लड प्रेशर के मरीज डॉक्टर की सलाह के बिना लहसुन न खाएं। 2. अगर पेट में अल्सर या ज्यादा एसिडिटी है तो लहसुन का सेवन सीमित करें।  

संबंधित सामग्री

सुबह उठते ही मोबाइल चेक करना बढ़ा सकता है मानसिक तनाव!

लाइफ स्टाइल

सुबह उठते ही मोबाइल चेक करना बढ़ा सकता है मानसिक तनाव!

विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह उठते ही मोबाइल पर ईमेल और सोशल मीडिया चेक करने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नर्वस सिस्टम पर दबाव पड़ता है और कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है।

नीति आयोग की बैठक में नक्सलमुक्त मध्य प्रदेश की सराहना, ट्रांसफर नीति को एक दिन का विस्तार

राज्य

नीति आयोग की बैठक में नक्सलमुक्त मध्य प्रदेश की सराहना, ट्रांसफर नीति को एक दिन का विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नक्सलमुक्त प्रयासों, सुरक्षा व्यवस्था, और आगामी योग दिवस की तैयारियों की सराहना की गई। फैसले में कर्मचारी हितों का भी ध्यान रखा गया।

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

राज्य

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बीच बढ़ती नजदीकियों से राजनीतिक हलचल तेज। मुलाकातों और डिनर के दौरान राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना।

अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब CM मान का पलटवार, बोले- “मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है”

राज्य

अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब CM मान का पलटवार, बोले- “मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है”

अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धार्मिक कदाचार का दोषी ठहराया। मान ने वीडियो को भ्रामक बताकर आरोपों का खंडन किया।

सनातन धर्म के अनुसार शाम के समय न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

सनातन

सनातन धर्म के अनुसार शाम के समय न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

सनातन धर्म में शाम के समय कुछ विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है जैसे कि दरवाजे पर कचरा न रखना, जूते न रखना, और दरवाजा खुला रखना।