खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

इंदौर-अबू धाबी की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

खुशखबरी शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट सीएम डॉ यादव ने किया फ्लैग ऑफ

इंदौर-अबू धाबी की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू |

एयर ट्रैवलर्स के लिए 15 जुलाई का दिन बेहद खास रहा। आज से इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर इस नई इंटरनेशनल फ्लाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने फ्लाइट को फ्लैग ऑफ कर इंदौर एयरपोर्ट से रवाना किया। यह इंटरनेशनल मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू की गई है। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने यात्रियों को प्रतीकात्मक बोर्डिंग पास भी सौंपा। 

मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से मां अहिल्या की नगरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय उड़ान का ये अवसर अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर राज्य औद्योगिक-आर्थिक प्रगति कर रहा है। इस प्रगति में विमान सेवा महत्वपूर्ण है। आज शुरू होने जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवा मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू की जा रही है। यह नई सेवा हमारे संकल्प की पूर्ति भी करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह मुझे अंदर से खुशी दे रहा है। आर्थिक राजधानी इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनने से और महत्वपूर्ण हो जाएगी। हमारी विमानन नीति के तहत राज्य के अंदर विमान सेवाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि रीवा-दिल्ली फ्लाइट, रीवा-इंदौर फ्लाइट, रीवा-रायपुर फ्लाइट बेहतर ढंग से संचालित की जा रही हैं। भविष्य में जबलपुर-कोलकाता, भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता के लिए उड़ानें शुरू होंगी। इसके साथ-साथ राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन पर भी ध्यान दे रही है। इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर-इंदौर के लिए हेली सर्विस उपलब्ध है। 

सरकार देगी सब्सिडी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि हवाई जहाज में हवाई चप्पल वाला भी बैठ सकता है। हमारी सरकार बनने के बाद हम इसी भाव पर चल रहे हैं। इंदौर से अबू धाबी जाने के लिए पहले दिल्ली-मुंबई जाना पड़ता है, फिर 7 से 8 घंटे में वहां पहुंचते हैं। लेकिन इंदौर से सीधी उड़ान यात्रियों को महज 3 से 4 घंटे में अबू धाबी पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश विमानन नीति के तहत हर फ्लाइट पर 15 लाख रुपये सब्सिडी देने को तैयार है। इसी के तहत आज यह बड़ी सौगात मिल रही है। इस फ्लाइट का किराया 25 हजार की जगह 12-14 हजार रुपये होगा। इस टिकट में होने वाले भाव का अंतर सरकार वहन करेगी। 

आर्थिक मजबूती के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट जरूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार बनने के बाद राज्य में तीन एयरपोर्ट लोकार्पित हुए। इसके अलावा दो एयरपोर्ट उज्जैन और शिवपुरी निर्माणाधीन हैं। इस तरह दस एयरपोर्ट राज्य में उपलब्ध होंगे। हर 75 किमी पर एक कमर्शियल एयरपोर्ट और एक एयर स्ट्रिप होगी। हर 45 किमी पर एक हेलीपेड होगा। 230 विधानसभाओं में बनने जा रहे ये हेलीपेड उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि रीजनल कनेक्टिविटी के तहत शहडोल-नीमच-छिंदवाड़ा-मंडला इनको भी आरसीएस योजना का लाभ देंगे। खासकर, बीमारों के लिए पीएमश्री एंबुलेंस सेवा जरूरी है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने ये सुविधा चालू की। हमारी इस योजना को कई लोग कॉपी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अबू धाबी से हमारा गौरवशाली अतीत का संबंध है। आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए इस प्रकार की फ्लाइट की जरूरत भी है। मैं इस फ्लाइट से जाने वाले लोगों को बधाई देता हूं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : CM  डॉ.  मोहन

राज्य

व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : CM डॉ. मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और आजीविका मिशनों पर बल देते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

राज्य

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों को राहत देते हुए, सरकारी दायित्वों के दौरान न्यायालयीन मामलों में आने वाले कानूनी खर्च की भरपाई करने का आदेश दिया है।

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

राज्य

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

इंदौर के MYH अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश गौरखे की संपत्ति उनकी वैध आय से 108% अधिक पाई गई, EOW ने जांच शुरू की।