बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार, एक और हिंदू की हत्या, 23 दिनों में 7वीं घटना

bangladesh-hindu-genocide-another-hindu-killed-7th-incident-23-days

बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार, एक और हिंदू की हत्या, 23 दिनों में 7वीं घटना

बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार एक और हिंदू की हत्या 23 दिनों में 7वीं घटना 

Bangladesh Hindu Hatya: बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कट्टरंपथियों ने फिर एक हुंदू को निशाना बनाया। एक हिंदू ऑटो ड्राइवर को बड़ी बेरहमी से मार डाला।

समीर की हत्या

बांग्लादेश के चटगांव डिवीजन के फेनी जिला स्थित दागनभुइयां में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने 28 साल के हिंदू युवक समीर कुमार दास से पहले मारपीट की, फिर चाकू मारकर हत्या कर दी। उसका ऑटोरिक्शा भी लूट लिया गया।

Bangladesh Hindu Hatya: लहूलुहान मिला शव

रिपोर्ट के मुताबिक, समीर रविवार शाम करीब 7 बजे ऑटो लेकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद रात करीब 2 बजे जगतपुर गांव के एक खेत में स्थानीय लोगों को उसका शव मिला। [caption id="attachment_127946" align="alignnone" width="587"]समीर कुमार दास समीर कुमार दास[/caption] पुलिस के मुताबिक, समीर की हत्या में देसी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। प्राथमिक जांच से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या पहले से प्लानिंग के तहत की गई थी। जांच जारी है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

23 दिनों में 7वीं घटना 

बता दे कि बांग्लादेश में 23 दिनों के दौरान हिंदू की हत्या की ये 7वीं घटना है। इससे पहले भी 5 जनवरी को बांग्लादेश के नरसिंदी जिले में एक हिंदू दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी।  [caption id="attachment_127947" align="alignnone" width="618"]बिलखते परिजन बिलखते परिजन[/caption]

हिंदुओं की लगातार हत्या

Bangladesh Hindu Hatya: जैसे-जैसे बांग्लादेश में 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव की तारीख पास आ रही है, सांप्रदायिक हिंसा बढ़ती जा रही है। दिसंबर में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और हत्याओं की कुल 51 हिंसक घटनाएं रिपोर्ट की गईं हैं। दीपू चंद्र दास, अमृत मंडल, बजेंद्र बिस्वास और खोकन चंद्र दास की हत्याओं से लोग डर गए है। वो अपनी हिंदू पहचान छिपाकर रह रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।