Sunil Lahri Criticizes Ram Mandir Theft

सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर उठाएं सवाल!

Sunil Lahri, known for his role as Lakshman in Ramanand Sagar's 'Ramayan', has openly criticized the recent theft at the Ram Mandir, calling it disgraceful and a betrayal of devotees' trust.

By : हेमा गुप्ता
सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर उठाएं सवाल!

सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर उठाएं सवाल!

Sunil lahri Lashes Out On Ram Mandir: रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अपने किरदार के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में अब उन्होंने आयोध्या में हुई चोरी को लेकर जमकर भड़कते हुए सवाल उठाए। उन्होंने मंदिर में चोरी की घटना को नीच हरकत बताई।

सुनील लहरी का वीडियो वायरल 

एक्टर ने अपने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उसमें कहा कि- '400-500 साल की कड़ी मेहनत और हजारों बलिदान के बाद अयोध्या में राम लला के मंदिर का निर्माण हुआ। बड़े लेवल पर इसकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। उस मंदिर पर करोड़ों रुपये की चोरी। कितनी नीच हरकत है। सोच भी नहीं सकते कि रक्षक ही भक्षक बन गए। श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ कितना बड़ा विश्वासघात हुआ।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'मैं कानून और सरकार से विनती करूंगा कि जो भी इसके गुनहगार हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिसे उनकी आने वाली सात पुश्तें भी याद रखें।'


 
क्या है मामला?

हाल हि में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद योगी सरकार ने इसकी जांच के लिए  SIT गठित की थी। कुछ दिन बाद SIT ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी जिसमें कई खुलासे हुएं।

SIT ने सौंप चुकी रिपोर्ट

राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी की जांच के लिए गठित SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव गृह और मुख्यमंत्री संजय प्रसाद को सौंपी है। राज्य सरकार की ओर से गठित SIT की अध्यक्षता लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे हैं। टीम के अन्य सदस्यों में IG किरण एस. और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं। 

200 करोड़ से ज्यादा की हुई थी चोरी

टीम ने बताया कि 150 पन्नों की यह शुरुआती रिपोर्ट है। इसमें 150 लोगों से पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार, SIT ने पिछले 5 साल के चढ़ावे का ऑडिट कराने की भी सिफारिश की।  अब रिपोर्ट पर सीएम योगी अंतिम फैसला लेंगे। चढ़ावे में अनियमितता रोकने के लिए सुझाव दिए हैं। 

राम मंदिर चोरी मामले में 5 आरोपियों लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर उर्फ टिन्नू की निशानदेही पर 2 करोड़ की रिकवरी हो चुकी है। इसके अलावा, चंपत राय के करीबी के घर से सोना मिला था। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, चोरी 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की हो सकती है। 

8 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार 

25 जून को मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 26 जून को CJM कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के लिए जेल भेज दिया।
 

संबंधित सामग्री

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी, ₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी, ₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार

मुंबई के चर्चगेट में अमीषा पटेल के माता-पिता के घर से सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी हो गई, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। घरेलू सहायिका सीमा विनोद घाटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बैंक लॉकर में रखे 40 लाख के सोने पर कर्मचारी ने किया हाथ साफ, असली गहने निकालकर रख दिए नकली

बैंक लॉकर में रखे 40 लाख के सोने पर कर्मचारी ने किया हाथ साफ, असली गहने निकालकर रख दिए नकली

गुजरात के जामनगर में बैंक कर्मचारी द्वारा गोल्ड लोन वॉल्ट से सोने की चोरी की गई, जहाँ असली गहनों की जगह नकली ज्वेलरी रखी गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार रात को श्रद्धालुओं से भरी कैंटर के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए।

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO,ऑपरेशन सिंदूर से भी रहा नाता

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO,ऑपरेशन सिंदूर से भी रहा नाता

अयोध्या के राम मंदिर में पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को पहला CEO नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का औपचारिक ऐलान ट्रस्ट की बैठक में हुआ।

उज्जैन में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज;महाकाल को सबसे पहले बंधेगी 2 फीट की खास राखी

उज्जैन में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज;महाकाल को सबसे पहले बंधेगी 2 फीट की खास राखी

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के लिए विशेष राखी और महाभोग की तैयारियां पूरी हुईं। 1.25 लाख लड्डुओं का महाभोग तैयार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर