प्रसाद देते समय भूलकर न करें ये गलतियां!

प्रसाद वितरण के नियम

प्रसाद देते समय भूलकर न करें ये गलतियां!

सनातन धर्म में प्रसाद बांटने की परंपरा बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें स्वच्छता, समानता और श्रद्धा का विशेष महत्व है।

प्रसाद देते समय भूलकर न करें ये गलतियां

Prasad Distributing Rules: प्रसाद बांटते समय भूलकर न करें ये गलतियां! |

सनातन धर्म में पूजा के बाद प्रसाद बांटने की परंपरा बहुत महत्वपूर्ण है। प्रसाद केवल खाने की कोई वस्तु नहीं, बल्कि ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद का प्रतीक है। श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रसाद ग्रहण करने से सकारात्मक ऊर्जा, खुशी, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। लेकिन अक्सर अनजाने में हम कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जो धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं मानी जातीं। आइए जानते हैं प्रसाद बांटने के सही नियम..

प्रसाद बांटने से पहले धोएं हाथ 

प्रसाद को ईश्वरीय भेंट माना जाता है। इसलिए इसे बांटने वाले व्यक्ति के हाथ पूरी तरह स्वच्छ होने चाहिए। पूजा-पाठ के बाद पहले अच्छे से हाथ धो लें, फिर श्रद्धा और पवित्रता के साथ प्रसाद वितरित करें। गंदे हाथों से प्रसाद बांटना अनुचित है।

जल्दबाजी में न बांटे प्रसाद

प्रसाद बांटना एक पवित्र कार्य है। इसे शांत मन, प्रेम और सकारात्मक भावना से करना चाहिए। जल्दबाजी, नाराजगी या गुस्से में प्रसाद बांटने से उसकी पवित्रता प्रभावित होती है। हमेशा उदारता और प्रसन्नता के साथ प्रसाद दें।

जमीन पर न रखें

प्रसाद वाले बर्तन या थाली को सीधे जमीन पर रखना धार्मिक रूप से उचित नहीं माना जाता। इसे हमेशा साफ चौकी, लकड़ी के आसन, मेज या किसी ऊंची साफ जगह पर रखें।

सभी को समान रूप में बांटे प्रसाद 

प्रसाद बांटते समय किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। परिवार के सदस्य, मेहमान, पड़ोसी या कोई भी व्यक्ति — सभी को समान सम्मान और मात्रा में प्रसाद देना चाहिए। इससे समानता और भाईचारे का संदेश मिलता है।

कभी न होने दें प्रसाद का अनादर

प्रसाद को अलग रखना, फेंकना या बेकार जाने देना गलत है। जितना खा सकते हैं उतना ही लें। बचा हुआ प्रसाद श्रद्धा के साथ दूसरों को बांट दें या किसी पवित्र जगह पर रखें।

प्रसाद लेने का सही तरीका

  1. प्रसाद दोनों हाथों से या दाहिने हाथ से ही ग्रहण करें। 
  2. मन में ईश्वर के प्रति कृतज्ञता का भाव रखें।
  3. यदि प्रसाद ज्यादा हो तो फेंके नहीं बल्कि परिवार और आस-पास के लोगों में बांट दें।


 

संबंधित सामग्री

सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भोलेनाथ

सनातन

सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भोलेनाथ

शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए, जैसे उत्तर दिशा की ओर मुख करना और शंख का इस्तेमाल न करना।

शिवलिंग पर चढ़ाया मांस, मुंह के जल से किया अभिषेक! जानिए भगवान शिव के अनोखे भक्त कन्नप्पा नायनार की अद्भुत कथा

सनातन

शिवलिंग पर चढ़ाया मांस, मुंह के जल से किया अभिषेक! जानिए भगवान शिव के अनोखे भक्त कन्नप्पा नायनार की अद्भुत कथा

कन्नप्पा नायनार, एक शिकारी जिन्होंने अपनी निष्कपट भक्ति और समर्पण से भगवान शिव को प्रसन्न किया और मोक्ष प्राप्त किया।

हरिद्वार में युवती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया, गंगा में लगाई डुबकी

राज्य

हरिद्वार में युवती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया, गंगा में लगाई डुबकी

हरिद्वार में तमन्ना नामक युवती ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया, संतों ने नया नाम 'नेहा' दिया। स्वतंत्र इच्छा से धर्म परिवर्तन किया।

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

सनातन

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

Nirjala Ekadashi is considered one of the most sacred days in Hinduism, involving strict fasting and specific rituals to honor Lord Vishnu.

Vitthal Rukmini Mandir: एक ऐसा मंदिर जहां भगवान ने किया था भक्त का इंतजार, फिर वहीं हो गए विराजमान

सनातन

Vitthal Rukmini Mandir: एक ऐसा मंदिर जहां भगवान ने किया था भक्त का इंतजार, फिर वहीं हो गए विराजमान

पंढरपुर का विट्ठल मंदिर, जहां भगवान श्रीकृष्ण विट्ठल रूप में और उनकी पत्नी रुक्मिणी विराजमान हैं, भक्ति की महान शक्ति का प्रतीक है।