क्षमायाचना की आवश्यकता

सनातन धर्म में पूजा की समाप्ति पर क्षमायाचना क्यों जरूरी?

सनातन धर्म में पूजा के अंत में क्षमा याचना करने की परंपरा है, जिसमें भक्त भगवान से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं।

By : सोनिया रायकवार
 सनातन धर्म में पूजा की समाप्ति पर क्षमायाचना क्यों जरूरी?

सनातन धर्म में पूजा को केवल दीपक जलाने, फूल अर्पित करने या आरती करने की प्रक्रिया नहीं माना गया है। पूजा में श्रद्धा, मंत्र, ध्यान और भगवान के प्रति समर्पण का भी विशेष महत्व है। इसी वजह से पूजा के अंत में क्षमा प्रार्थना करने की परंपरा बताई गई है। माना जाता है कि इससे पूजा के दौरान हुई जाने-अनजाने की भूल के लिए भगवान से विनम्रता के साथ क्षमा मांगी जाती है।

अत में क्षमायाचना क्यों जरूरी?

कई बार पूजा करते समय व्यक्ति से मंत्रों के उच्चारण, विधि या किसी सामग्री के इस्तेमाल में अनजाने में गलती हो जाती है। ऐसे में पूजा समाप्त करने से पहले भगवान के सामने अपनी भूल स्वीकार कर क्षमा मांगने की परंपरा है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, यह भाव पूजा को पूर्णता देने वाला माना जाता है।

क्षमायाचना मंत्र

पूजा के अंत में हाथ जोड़कर यह क्षमायाचना मंत्र पढ़ा जाता है-

आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्।

पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वर॥
मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं जनार्दन।
यत्पूजितं मया देव परिपूर्णं तदस्तु मे॥

मंत्र का सरल अर्थ

इस मंत्र में भक्त भगवान से कहता है कि उसे पूजा के सही तरीके, आवाहन और विसर्जन की पूरी जानकारी नहीं है। मंत्र, विधि या भक्ति में जो भी कमी रह गई हो, उसके लिए वह क्षमा मांगता है। साथ ही प्रार्थना करता है कि अपनी श्रद्धा से की गई पूजा को भगवान स्वीकार करें और उसकी कमियों को पूरा करें।

ऐसे मांगें ईश्वर से क्षमा

आरती या मुख्य पूजा पूरी होने के बाद हाथ में थोड़े अक्षत और फूल लें। शांत मन से भगवान का ध्यान करें और अपनी जाने-अनजाने हुई भूल-चूक को स्वीकार करते हुए क्षमायाचना मंत्र का पाठ करें। इसके बाद फूल और अक्षत भगवान के चरणों में अर्पित करके श्रद्धापूर्वक प्रणाम करें।

भाव को माना गया है जरूरी

धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान के सामने सच्चे भाव और विनम्रता का विशेष महत्व है। क्षमा प्रार्थना केवल एक मंत्र का उच्चारण नहीं, बल्कि अपनी कमियों को स्वीकार करने और अहंकार छोड़ने का भाव भी है। इसलिए पूजा के अंत में कुछ क्षण निकालकर भगवान से क्षमा मांगना एक सरल और महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा मानी जाती है।

संबंधित सामग्री

शाम को घर में न लगाएं झाड़ू, पितृपक्ष में महिलाएं ध्यान रखें ये 6 बातें

शाम को घर में न लगाएं झाड़ू, पितृपक्ष में महिलाएं ध्यान रखें ये 6 बातें

पितृपक्ष के दौरान विभिन्न धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाता है, जैसे दीपक जलाना, श्राद्ध का भोजन न बनाना, और घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना।

CM योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

CM योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी वस्त्रों पर 25% की छूट की घोषणा की, जो जनवरी 2027 तक मान्य होगी।

वर्षों पुरानी इच्छा भी होगी पूरी? श्राद्धपक्ष में नंदीकेश्वर शिव का नाम लेकर करें यह उपाय

वर्षों पुरानी इच्छा भी होगी पूरी? श्राद्धपक्ष में नंदीकेश्वर शिव का नाम लेकर करें यह उपाय

श्राद्धपक्ष के दौरान नंदीकेश्वर शिव की पूजा करने की परंपरा है, जिससे व्यक्ति की मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

लव मैरिज के 2 साल बाद महिला की मौत:बिस्तर में अगरबत्ती से आग लगने की बात सामने आई; भाई ने हत्या का आरोप लगाया

लव मैरिज के 2 साल बाद महिला की मौत:बिस्तर में अगरबत्ती से आग लगने की बात सामने आई; भाई ने हत्या का आरोप लगाया

भोपाल की नवविवाहिता पूजा अहिरवार की जान घर में लगी आग से गई। परिवार ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी।

परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 सितंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और पारण का समय

परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 सितंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और पारण का समय

22 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी परिवर्तिनी एकादशी, जिसमें भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा की जाती है। दान का भी महत्व है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर