Radharani Temple MP: विदिशा में है राधारानी जी का प्रसिद्ध मंदिर, साल में सिर्फ ...

radha-rani-temple-mp

Radharani Temple MP: विदिशा में है राधारानी जी का प्रसिद्ध मंदिर, साल में सिर्फ इस दिन ही खुलता है द्वार!

radharani temple mp विदिशा में है राधारानी जी का प्रसिद्ध मंदिर साल में सिर्फ इस दिन ही खुलता है द्वार

Radharani Temple MP: वृंदावन में राधा रानी के कई प्राचीन मंदिर है। इन्हीं में से एक राधारानी का प्रसिद्ध और बेहद प्राचीन मंदिर विदिशा जिले के नंदवाना की वृंदावन गली में स्थित है। यह मंदिर लगभग 476 साल पुराना बताया जा रहा है। यह अपनी अनोखी परंपरा के लिए जाना जाता है।

मंदिर की स्थापना राधावल्लभ संप्रदाय ने की

राधा रानी के इस मंदिर की स्थापना श्री हित हरिवंश महाप्रभु जी द्वारा स्थापित किया गया था, जो कि राधावल्लभ संप्रदाय से जुड़ा है और यह मंदिर विदिशा के नंदवाना की वृंदावन गली में स्थित है। यह वृंदावन के बाद भारतवर्ष का दूसरा राधा रानी मंदिर माना जाता है। यह मंदिर बहुत प्रचीन और रहस्यमयी है। जोकि इतिहास और अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है।

साल में एक बार खुलता है ये मंदिर

बताया जाता है यह मंदिर बहुत प्राचीन है। और साल में एक बार ही यह मंदिर खुलता है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि, इस मंदिर में वहां के पूर्वज इन प्रतिमाओं को गंगा जी की डलिया में छुपाकर इस स्थान तक लाए थे। तब इस स्थान पर वीरान जंगल था, किले के बाहर कोई बस्ती नहीं थी। तब से गुप्त सेवा की परंपरा चली आ रही है।इस मंदिर में राधा रानी की 9 इंच की अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा विराजमान हैं। इनके अलावा राधावल्लभ जी सहित ललिता, विशाखा, चित्रा, चंपक, लता आदि सहेलियां भी विराजमान हैं।

वृंदावन से लाई गई प्रतिमा

एक समय मुगल आक्रांता औरंगजेब भारत आएं और मंदिर को तोड़ रहे थे, उस दौरान राधावल्लभ संप्रदाय के सेवकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इन अष्टधातु प्रतिमाओं को वृंदावन से सुरक्षित विदिशा लेकर आए थे। तब से इस मंदिर में गुप्त सेवा की परंपरा चल रही है। इस मंदिर के पट साल में एक बार 'राधाष्टमी' के दिन खुलते है। राधाष्टमी के दिन दूर - दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते है। यह मंदिर न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि यह प्रचीन सांस्कृति की धरोहर का जीवंत प्रतीक है।

संबंधित सामग्री

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राज्य

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राजस्थान में MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने उद्योगों को नई गति देने के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की।

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

राज्य

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नई फास्टटैग आधारित शुल्क प्रणाली लागू होने से ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है। इससे पर्यटन सीजन में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

राज्य

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

रुड़की में एक मामा ने अपने भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिसने दो साल पहले उसकी बेटी से लव मैरिज की थी।

डिप्रेशन और हाई BP होने पर बस कर लें काम, मिलेगा Relief

लाइफ स्टाइल

डिप्रेशन और हाई BP होने पर बस कर लें काम, मिलेगा Relief

गले लगाना न केवल तनाव कम करता है, बल्कि ऑक्सीटोसिन के स्तर को बढ़ाकर डिप्रेशन के लक्षणों में भी सुधार कर सकता है। यह व्यक्तिगत संबंधों को भी मजबूत करता है।

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

खेल

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Spain secures a knockout stage spot by defeating Uruguay 1-0 in a crucial Group H match, marking Uruguay's early exit from the tournament.