Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, भारत से होगा फाइनल मुकाबला!

asia-cup-2025-final-india-vs-pakistan

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, भारत से होगा फाइनल मुकाबला!

asia cup 2025 पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया भारत से होगा फाइनल मुकाबला

BAN vs PAK Asia Cup: आज होगा फैसला, भारत से फाइनल में किसका होगा सामना?

बांग्लादेश को मिली हार..

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 25 सितंबर को खेले गए मैच में बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन का टारगेट दिया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 124 रन ही बना सकी, जिससे टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी...

पाकिस्तान की बल्लेबाजी में टीम की शुरुआत बेहद कमजोर रही और उसने मात्र 49 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते अपने 5 विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद मोहम्मद हारिस (31 रन), मोहम्मद नवाज (25 रन) और शाहीन शाह अफरीदी (19 रन) ने अहम पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में तस्कीन अहमद सबसे सफल रहे जिन्होंने 3 विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

बांग्लादेश की बल्लेबाजी...

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी और 11 रन से मुकाबला हार गई। बल्लेबाज़ी में शमीम हुसैन ने सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य खिलाड़ी प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाज़ी में शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने घातक स्पेल डालते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि सईम अयूब को 2 विकेट मिले।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)

सैफ हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर/कप्तान), नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

संबंधित सामग्री

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

खेल

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 26 जून को जापान, नीदरलैंड्स, जर्मनी, अमेरिका, आइवरी कोस्ट शामिल होंगे। ये टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए मैदान पर उतरेंगी।

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

राज्य

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की अनुशंसा मिली है, जिसे DPC ने स्वीकृति प्रदान की।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।