नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात

नशे में झूमता कॉन्स्टेबल

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात

पंजाब में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे हिरासत में लिया गया और डोप टेस्ट की तैयारी हो रही है।

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल video हुआ वायरल एसपी ने बोली बड़ी बात 

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

नशे में धुत पुलिसकर्मी का एक मिनट का वीडियो सामने आया है, जो गांव हमीरा का बताया जा रहा है। जिसमें वह बीच सड़क पर पड़ा अपना जूता उठाता दिख रहा है और सही से पहन नहीं पाता है। इस दौरान लोगों की भीड़ भी वहां पर मौजूद है और एक व्यक्ति पुलिसकर्मी का हाथ पकड़े हुए है। सड़क पर वाहन भी खड़े हुए हैं।

दरअसल पंजाब के कपूरथला में कॉन्स्टेबल नशे की हालत में झूमता मिला। जिसका वीडियो भी सामने आया है, इसमें देखा जा सकता है कि वह नशे के करण सही से चल भी नहीं पा रहा और गिरने से उसके एक हाथ में चोट लग गई, जिससे खून बहता दिखा।
उसके एक पैर का जूता निकल गया, जिसे वह पहन भी नहीं पा रहा था और हाथ में लिए था। लोगों ने उसे देखकर पकड़ लिया और उसके पास से एक सिरिंज भी बरामद की है। वह बार-बार कहता है- गलती हो गई साहब, छोड़ दो। इस दौरान वह व्यक्ति के पैर में छूता है।

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है। पुलिसकर्मी की पहचान कॉन्स्टेबल जतिंदरपाल के रूप में हुई है, जो कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में तैनात है। एसपी हरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी का डोप टेस्ट कराया जा रहा है, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

काफी मशक्कत के बाद वह जूता पहन पाता है और हाथ पकड़ने वाले व्यक्ति से बार-बार कहता है- गलती हो गई साहब, गलती हो गई सहाब। लेकिन वह पुलिसकर्मी को नहीं छोड़ते हैं। इस दौरान सड़क पर उसके पास एक सिरिंज मिली, जिसे उठाकर व्यक्ति दिखता है और अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करने पर पुलिसकर्मी पर गुस्सा करता है।

इसके बाद पुलिसकर्मी फिर से बार-बार कहता है कि साहब गलती हो गई, छोड़ दो। साथ ही पुलिसकर्मी व्यक्ति के पैर भी छूने लगता है, लेकिन पुलिसकर्मी को छोड़ा नहीं और आगे लेकर जाते दिख रहे हैं।

एसपी बोले- डोप टेस्ट कराया जा रहा

एसपी (डी) हरिंदर सिंह ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जैसे ही यह वायरल वीडियो एसएसपी कपूरथला के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए थाना सुभानपुर पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए जतिंदरपाल को तुरंत हिरासत में ले लिया।

एसपी हरिंदर सिंह ने कहा कि हिरासत में लिए गए पुलिसकर्मी जतिंदरपाल का डोप टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया वीडियो में मौके से सिरिंज मिलने के जो दावे किए जा रहे हैं, उसकी भी बारीकी से जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

पंजाब की तीर्थयात्रा योजना को विस्तार, 15 बसों में रवाना हुए श्रद्धालु; केजरीवाल-मान ने दिखाई हरी झंडी

राज्य

पंजाब की तीर्थयात्रा योजना को विस्तार, 15 बसों में रवाना हुए श्रद्धालु; केजरीवाल-मान ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब सरकार ने विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए 15 बसें रवाना की। यात्रा में भोजन, आवास और यात्रा निशुल्क प्रदान की जा रही है।

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

राज्य

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राज्य

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पंजाब में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

बारिश के लिए खूंखार मगरमच्छ की पूजा, तेलंगाना से सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

देश-विदेश

बारिश के लिए खूंखार मगरमच्छ की पूजा, तेलंगाना से सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

तेलंगाना के गडवाल जिले में पुजारी ने कृष्णा नदी के किनारे एक मगरमच्छ की पूजा की, जिसे वरुण देव का वाहन माना जाता है। वीडियो वायरल हो गया।

सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

मनोरंजन

सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान ने अपने हिट गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, फैंस ने जमकर प्रशंसा की।