पीपल पूजा के लाभ

पीपल पेड़ का चमत्कारी उपाय, शनि दोष, कर्ज और शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति!

पीपल के पेड़ की पूजा से जुड़े साधारण उपचार जैसे छाछ चढ़ाना आपके जीवन में समृद्धि और सुख ला सकते हैं।

By : सोनिया रायकवार
पीपल पेड़ का चमत्कारी उपाय, शनि दोष, कर्ज और शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति!

धार्मिक परंपराओं में पीपल के पेड़ को बहुत्वपवित्र और चमत्कारी माना गया है. शास्त्रों में पीपल के पेड़ में त्रिदेवों ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ-साथ शनिदेव का वास भी जाता है. यदि आपके जीवन में समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं या फिर कर्जे और दुश्मनों ने रातों की नींद उड़ा रखी है. तो पीपल के पेड़ से जुड़ा यह उपाय जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है.

पीपल के पेड़ का उपाय

1. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में ताजा मट्ठा या छाछ चढ़ाना चाहिए. इस उपाय को लगातार 7 शनिवार तक पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ करना चाहिए.

2.यह एक बहुत ही सरल उपाय है लेकिन रोजाना और विधि-विधान से करने पर इसके रिजल्ट बहुत ही दूरगामी और सकारात्मक होते हैं.

3. 7 शनिवार छाछ चढ़ाने से विरोधियों और दुश्मनों का असर खत्म होने लगता है.

4. यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या भारी कर्ज के बोझ से दब चुके हैं तो यह उपाय कर्जे कम करने और धन वृद्धि के मार्ग खोलता है.

5. घर या जीवन में छाई किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी और परेशानी इस उपाय के प्रभाव से दूर भाग जाती हैं.

6. यदि आपकी कुंडली में शनिदेव किसी प्रतिकूल भाव में बैठे हैं या फिर आप शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित हैं तो यह उपाय शनि की प्रतिकूलता को खत्म कर राहत प्रदान करता है.

7. जीवन के रुके हुए काम बनने लगते हैं और तरक्की व प्रगति के नए रास्ते खुलने शुरू हो जाते हैं.

इन बातों का भी रखे ध्यान

शनिवार की सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहनकर ही पीपल के पेड़ के पास जाएं.
किसी भी धार्मिक उपाय की सफलता आपकी निष्ठा पर निर्भर करती है इसलिए बिना किसी शंका के पूरे भरोसे के साथ जल और छाछ चढ़ाए.
बीच में बिना किसी गैप के लगातार सात शनिवार तक इस क्रिया को पूरा करें.
पीपल के वृक्ष पर मट्ठा चढ़ाने का यह प्राचीन और सरल उपाय आपके जीवन में सुख शांति और समृद्धि लाने की अचूक क्षमता रखता है.

संबंधित सामग्री

हर समस्या के लिए 7 महामंत्र: नियमित जाप से मन को मिलेगी शांति, जानें किस मंत्र का क्या महत्व

हर समस्या के लिए 7 महामंत्र: नियमित जाप से मन को मिलेगी शांति, जानें किस मंत्र का क्या महत्व

सात प्रभावी मंत्रों के जाप से मानसिक शांति, एकाग्रता, समृद्धि और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।

सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। कलेक्टर रौशन सिंह ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

PM मोदी और ट्रंप की फोन पर अहम बातचीत, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा

PM मोदी और ट्रंप की फोन पर अहम बातचीत, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापार, रक्षा और वैश्विक शांति पर चर्चा की और संवाद जारी रखने पर सहमति जताई।

16 श्राद्ध में किसी एक दिन गाय को खिलाएं यह आहार, धार्मिक मान्यता में पितरों का मिलता है आशीर्वाद

16 श्राद्ध में किसी एक दिन गाय को खिलाएं यह आहार, धार्मिक मान्यता में पितरों का मिलता है आशीर्वाद

श्राद्ध पक्ष में पितरों की आत्मिक शांति और परिवार के सुख-समृद्धि के लिए गाय को भोजन कराने की परंपरा है।

उज्जैन शाही मस्जिद मामले में शहर काजी की अपील, खली कुर्रे रहमान बोले- आपसी सहमति से मामला सुलझा, अफवाहों पर ध्यान न दें

उज्जैन शाही मस्जिद मामले में शहर काजी की अपील, खली कुर्रे रहमान बोले- आपसी सहमति से मामला सुलझा, अफवाहों पर ध्यान न दें

शहर काजी खली कुर्रे रहमान ने उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर