बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में

बिहार में शिक्षा के नए युग का शुभारंभ, CM सम्राट ने बिहार में 551 नए विद्यालयों का किया उद्घाटन

बिहार में शिक्षा के नए युग का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 551 सरस्‍वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया।  बेगूसराय पहुंचे मुख्‍यमंत्री चौधरी ने BP इंटर स्‍कूल में उद्घाटन किया। इसके बाद स्‍कूल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनका भव्‍य स्‍वागत किया। छात्राओं ने स्‍वागत गीत गाए।

छात्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन

CM चौधरी ने इस दौरान छात्रों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उनसे बातचीत भी की। उन्‍हें कई सलाह भी दी। इस दौरान सीएम सम्राट मुस्‍कुराते नजर आए। उनके साथ ड‍िप्‍टी CM व‍िजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री ग‍िरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, शिक्षा मंत्री मिथ‍िलेश त‍िवारी, मंत्री संजय कुमार आद‍ि भी थे। 

CM ने दिए निर्देश 

इसके दौरान BP इंटर स्कूल पहुँचकर मॉडल विद्यालय का निरीक्षण एवं अवलोकन किया तथा गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' जी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना, सिमरिया में भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर, सिमरिया-भागलपुर मरीन ड्राइव एवं रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा विकसित बिहार के संकल्प को नई ऊर्जा देगी।

विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

IOCA स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया और जनसंवाद कार्यक्रम में विशाल जनसमूह को संबोधित कर शिक्षा, आधारभूत संरचना, रोजगार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को साझा किया। CM ने कहा "बिहार पढ़ेगा, तभी बिहार आगे बढ़ेगा" के संकल्प के साथ FILO App, बिहार स्कूल लाइव क्लासेज एवं स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्थाओं को और सशक्त बनाया जाएगा।