गर्मी में बढ़ते स्किन प्रॉब्लेम्स के लिए नीम के पा

कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार लगाएं नीम का पानी, कांच की तरह चमकेगा चेहरा

गर्मी और उमस की वजह से अगर आपकी स्किन पर दानों, कील और मुंहासों की दिक्कत बढ़ गई है तो इसके लिए आपको महंगे ट्रीटमेंट्स या दवाएं खाने की जरूरत नहीं है. आप घर के आसपास मौजूद फ्री की नीम की पत्तियों का सही यूज कर अपने अपनी स्किन को हील कर सकते हैं.

क्या आपको पता हैं एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर नीम का पानी आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. चेहरे पर दिन में दो बार नीम का पानी लगाने से न सिर्फ पिंपल्स दूर होते हैं, बल्कि स्किन का एक्सट्रा ऑयल और अंदरूनी गंदगी भी पूरी तरह साफ हो जाती है. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका.

नीम का पानी बनाने के लिए सामग्री

ताजी नीम की पत्तियां - 1 से 2 मुट्ठी

पानी - 2 से 3 गिलास

कॉटन बॉल (रुई) या स्प्रे बोतल

नीम बनाने की विधि

नीम उबालें

सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. अब एक बर्तन में 2-3 गिलास पानी डालकर उसमें ये पत्तियां डाल दें.

पानी तैयार करें

इस पानी को मध्यम आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी का रंग हल्का हरा न हो जाए और पत्तियां अपना असर न छोड़ दें (लगभग 10 से 12 मिनट).

छाने और ठंडा करें

गैस बंद कर दें और पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे छानकर एक साफ बोतल या स्प्रे बोतल में भरकर रख लें. आप इसे फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं.

अब जानिए लगाने का तरीका

सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर पोंछ लें.

अब तैयार किए गए नीम के पानी में कॉटन बॉल को डुबोएं या सीधे स्प्रे बोतल से चेहरे पर छिड़काव करें.

इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.

इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें. बेहतरीन और जल्दी रिजल्ट्स के लिए इस प्रक्रिया को दिन में दो बार (सुबह और रात को सोने से पहले) दोहराएं.