हैवान की रिलीज डेट घोषित

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

By : सोनिया रायकवार
'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और नवाब सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान की रिलीज डेट से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है. अक्षय कुमार ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद दिलचस्प और दमदार पोस्ट शेयर करके इस बात की ऑफिशियल घोषणा की है. दोनों दिग्गजों की यह मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) इसी साल 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. अक्षय की पोस्ट देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

अक्षय कुमार ने धांसू लाइन्स लिखकर बढ़ाया फैंस का रोमांच

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए अक्षय कुमार ने जो लाइन्स लिखी हैं, वे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. उन्होंने लिखा, 'एक सब कुछ देखता है, एक से कुछ नहीं छूटता, हैवानियत अब नहीं रुकेगी!' इसके ठीक नीचे उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए लिखा कि '#हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. अक्षय के इस अंदाज ने फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस और ज्यादा बढ़ा दिया है. 

पोस्टर्स में दिखा सैफ और अक्षय का बेहद इंटेंस अवतार

रिलीज डेट के साथ ही फिल्म के जो पोस्टर्स सामने आए हैं, वे बेहद डरावने और दमदार हैं. एक पोस्टर में जहां सैफ अली खान का चेहरा लाल और पीले रंग की डार्क लाइट में बेहद गंभीर और खतरनाक दिख रहा है, वहीं ऊपर लिखा है 'एवरी सेंस इज अ वेपन' यानी हर इंद्री एक हथियार है. 

दूसरे पोस्टर में अक्षय कुमार का चेहरा काफी हद तक छुपा हुआ है और वे एक विंटर कैप पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा है 'वेंजेंस सीज एवरीथिंग' यानी प्रतिशोध सब कुछ देखता है. वहीं मुख्य पोस्टर में दोनों एक्टर्स के चेहरों के साथ एक बच्ची हाथ में टेडी बियर लिए खड़ी दिख रही है, जो इस थ्रिलर फिल्म के पीछे छिपी किसी गहरी और खौफनाक कहानी की तरफ इशारा करती है.

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने डायरेक्ट 

आपको बता दें कि 'हैवान' को जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. प्रियदर्शन, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की तिकड़ी का एक साथ आना ही इस फिल्म को सबसे खास बनाता है. अक्षय और सैफ की जोड़ी ने 90 के दशक में 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'ये दिल्लगी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ देखा गया है. अब सालों बाद इन दोनों सुपरस्टार्स को एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े ट्रीट से कम नहीं है.


 

संबंधित सामग्री

200 स्क्रिप्ट और ब्लैंक चेक भी ठुकराए, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ ने बदल दी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किस्मत

200 स्क्रिप्ट और ब्लैंक चेक भी ठुकराए, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ ने बदल दी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किस्मत

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के बाद उन्हें 200 स्क्रिप्ट्स के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने अच्छी कहानी की तलाश में इंतजार किया।

‘हनुमान अंश’ के आगे ‘हैवान’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 200 करोड़ पार पहुंची नीम करोली बाबा की फिल्म

‘हनुमान अंश’ के आगे ‘हैवान’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 200 करोड़ पार पहुंची नीम करोली बाबा की फिल्म

अक्षय कुमार की 'हैवान' ने किया निराश, जबकि 'हनुमान अंश' ने 200 करोड़ की कमाई कर दर्शकों का दिल जीता।

दर्द में तड़पे शरत सक्सेना, खड़े होकर कराई MRI; तस्वीरें देख फैंस हुए परेशान

दर्द में तड़पे शरत सक्सेना, खड़े होकर कराई MRI; तस्वीरें देख फैंस हुए परेशान

76 वर्षीय अभिनेता शरत सक्सेना ने अस्पताल से अपने MRI टेस्ट की तस्वीरें साझा कीं, जो उनकी लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले की गई थीं।

सीता बनीं अंजलि अरोड़ा के हाथ में रामायण का बड़ा जिम्मा, CM नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

सीता बनीं अंजलि अरोड़ा के हाथ में रामायण का बड़ा जिम्मा, CM नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा जल्द ही 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने हरियाणा के CM से भी मुलाकात की।

AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स, सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज

AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स, सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज

AI की मदद से बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी तस्वीरों को 80s के फैशन में बदला, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रवि किशन सहित कई सेलेब्स शामिल।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर