Actor Dharmendra Hospitalised: वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए बॉलीवुड के ही-मैन!

actor-dharmendra-hospitalised-on-ventilator-health-update

Actor Dharmendra Hospitalised: वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए बॉलीवुड के ही-मैन!

actor dharmendra hospitalised वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए बॉलीवुड के ही-मैन

Dharmendra Health Update: फिटनेस के लिए मशहूर धर्मेंद्र हुए बीमार, ICU में भर्ती! डॉक्टरों के अनुसार, उनकी कंडीशन बेहद क्रिटीकल है, इसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है।

सांस लेने में हो रही दिक्कत?

सूत्रो के अनुसार, धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत के चलते ICU में एडमिट किया गया। हॉस्पिटल की मेडिकल टीम लगातार उनके ऊपर नजर रखे हुए है, और उनकी देखभाल कर रहें हैं। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर परिवार या अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

एक्टर की हालत नाजुक...

डॉक्टरों का कहना है कि अगले 72 घंटे बेहद क्रिटिकल रहेंगे। इस बीच, खबर है कि परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं, जबकि बेटियों को अमेरिका से बुलाया गया है। हाल ही में धर्मेंद्र अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने किरदार को लेकर उत्साह जताया था।

कुछ दिन पहले ICU में थे भर्ती...

31 अक्टूबर की रात पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि धर्मेंद्र को रात में सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। फिर हॉस्पिटल के एक कर्मचारी ने बताया था कि धर्मेंद्र को ICU में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है, ताकि उनकी निगरानी की जा सके।

उन्होंने कहा-

‘धर्मेंद्र जी को सांस लेने में परेशानी थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे आराम कर रहे हैं। उनके सभी पैरामीटर सामान्य हैं – हार्ट रेट 70, ब्लड प्रेशर 140/80 और यूरीन आउटपुट भी सामान्य है।’ हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, चिंता की कोई बात नहीं है। यह सिर्फ रुटीन हेल्थ चेकअप और हल्की कमजोरी के चलते किया गया कदम है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

8 दिसंबर को मनाएंगे 90वां जन्मदिन…

धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 वर्ष के होने वाले हैं। करीब 6 दशकों से भी अधिक समय से वे बॉलीवुड के सबसे सम्मानित और फिट अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। अपने करियर में उन्होंने शोले, चुपके चुपके, धरम वीर, सीता और गीता, रॉकी और अपने जैसी सुपरहिट फिल्मों से लोगों का दिल जीता।

फिटनेस और फिल्मों से अब भी जुड़े हैं धर्मेंद्र…

बढ़ती उम्र के बावजूद धर्मेंद्र अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें उनका दमदार अंदाज़ फिर से देखने को मिला। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि “ही-मैन” जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे।

संबंधित सामग्री

केकड़ी को मिलेगी बड़ी सौगात: 11 जुलाई को 450 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे CM भजनलाल शर्मा

राज्य

केकड़ी को मिलेगी बड़ी सौगात: 11 जुलाई को 450 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नसीराबाद-केकड़ी फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

'उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था': नीति टेलर ने बयां किया हिंसक रिश्ते का दर्द, बोलीं- &quotवह साइकोटिक था&quot

मनोरंजन

'उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था': नीति टेलर ने बयां किया हिंसक रिश्ते का दर्द, बोलीं- "वह साइकोटिक था"

अभिनेत्री नीति टेलर ने प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड द्वारा किए गए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के बारे में बताया।

दतिया उपचुनाव का बिगुल बजा, बीजेपी ने कहा 'हमेशा तैयार', तो कांग्रेस खोल सकती है उम्मीदवार का नाम!

राज्य

दतिया उपचुनाव का बिगुल बजा, बीजेपी ने कहा 'हमेशा तैयार', तो कांग्रेस खोल सकती है उम्मीदवार का नाम!

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव हेतु बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों प्रमुख दल उम्मीदवारों के चयन पर काम कर रहे हैं।

रातभर करवटें बदलते हैं? सिर्फ 5 फूड्स और कुछ आसान आदतें आपकी नींद को गहरी और सुकूनभरी बना सकती हैं

लाइफ स्टाइल

रातभर करवटें बदलते हैं? सिर्फ 5 फूड्स और कुछ आसान आदतें आपकी नींद को गहरी और सुकूनभरी बना सकती हैं

नींद की गुणवत्ता सुधारने के लिए बादाम, अखरोट, गुनगुना दूध, केला, ओट्स का सेवन करें। नियमित व्यायाम और सोने का एक समान समय निर्धारित करें।

आमिर खान ने लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से रचाई शादी, मुंबई में बेहद सादगी से संपन्न हुआ निजी समारोह

मनोरंजन

आमिर खान ने लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से रचाई शादी, मुंबई में बेहद सादगी से संपन्न हुआ निजी समारोह

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने मुंबई में अपने आवास पर एक निजी समारोह में विवाह किया, जहाँ परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे।