रायगढ़ में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प...महिला TI को मारी लात !

violent-clash-between-police-and-protesters-in-raigarh-fkicked-the-female-ti

रायगढ़ में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प...महिला TI को मारी लात !

रायगढ़ में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पमहिला ti  को मारी लात

Raigarh News : रायगढ़ के कोल खदान का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस बल के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस झड़प में 8 लोग जख्मी हुए हैं. हालात के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. रायगढ़ जिला प्रशासन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जिले के तमनार इलाके में कोयला खनन प्रोजेक्ट के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 8 लोग जख्मी हो गए. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि एक महिला पुलिस अधिकारी भी भीड़ के हमले में घायल हो गई है. आरोप है कि महिला पुलिस अधिकारी पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने अचानक से हमला कर दिया था

अचानक से उमड़ी भीड़

पुलिस की ओर से बताया गया कि जब प्रदर्शन शुरू हुआ था तो सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था. लेकिन अचानक से भीड़ उग्र हो गई और भीड़ की ओर से पत्थरबाजी होने लगी. भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने एक बस और एक कार समेत कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. गाड़ियों में आगजनी होते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई. पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की लेकिन आरोप है कि भीड़ की ओर से पत्थरबाजी जारी रही. कलेक्टर ने कहा, हिंसा हुई है, हम लगातार लोगों के संपर्क में बने हुए हैं. प्रदर्शनकारियों के गुट से हमारी बात भी हो रही है, उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा

क्या है पूरा मामला

दरअसल कोल खदान के विरोध में तमनार इलाके के 14 गांवों के सैकड़ों निवासी पिछले 15 दिनों से दौराबठा गांव के एक चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तमनार इलाके के गैरे पेल्मा सेक्टर-I में एक स्टील प्लांट को जो जमीन अलॉट किया गया है उसे वापस लिया जाए, वो खदान नहीं खोलने देंगे. प्रदर्शनकारी प्रस्तावित खनन प्रोजेक्ट को रद्द करने की भी मांग कर रहे हैं, उनका आरोप है कि इसे मंजूरी देने के लिए की गई पब्लिक हियरिंग तय नियमों के खिलाफ हुई थी. ग्रामीणों ने दावा किया कि शनिवार सुबह पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल से जबरन हटाने की कोशिश की गई जिसके बाद हंगामा बढ़ा.

Raigarh News : वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगा है. जिसमें महिला पुलिस अधिकारी पर भीड़ में मौजूद महिलाओं द्वारा हमला करते हुए दिखाया गया है, जबकि कुछ अन्य लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक

हंगामा बढ़ने की खबर मिलते ही रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हिंसक झड़प की खबर पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए सरकार को कोसा है. पीसीसी चीफ ने कहा, ''यह घटना दुखद है और इसके लिए सरकार की हठधर्मिता पूरी तरह से जिम्मेदार है.'' दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कोयला खनन के लिए ग्रामीणों और आदिवासियों को उनके जंगलों और जमीन से जबरन विस्थापित कर रही है.

Raigarh News : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने क्या कुछ कहा 

दीपक बैज ने दावा किया कि ''तमनार के गैरे पेल्मा सेक्टर-I में कोयला ब्लॉक के कथित जबरन आवंटन और एक "फर्जी" पब्लिक हियरिंग का विरोध कर रहे ग्रामीणों और आदिवासियों पर उद्योगपतियों के इशारे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जवाबी कार्रवाई की.'' बैज ने कहा कि ग्रामीण शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे लेकिन सरकार के रवैये ने उनको उकसाया.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।