Vijay Rashmika Dating: विजय ने किया खुलासा, रश्मिका के संग डेटिंग की सच्चाई आई सामने!

vijay-rashmika-dating-confirmation-news

Vijay Rashmika Dating: विजय ने किया खुलासा, रश्मिका के संग डेटिंग की सच्चाई आई सामने!

vijay rashmika dating विजय ने किया खुलासा रश्मिका के संग डेटिंग की सच्चाई आई सामने

Vijay Rashmika Dating: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दिवाना बना दिया। इन दिनों वो अक्सर नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका के साथ नजर आते रहते हैं। ऐसे में कई दिनों से विजय की रश्मिका के साथ रिलेशनशिप की खबरे सामने आ रहीं थी कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। कभी रश्मिका विजय के परिवार के साथ नजर आती हैं, तो कभी वो दोनों साथ में दिखते है। इसी वजह से दोनों की डेटिंग की खबरों ने तुल पकड़ ली। हलांकि एक इंटरव्यू में विजय ने इस पर चुप्पी तोड़ी। Read More: War 2 Hritik Roshan: एक्टर ने की बड़ी घोषणा, जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर मिलेगा खास तोहफा!

एक्टर ने अपने और रश्मिका के रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी...

रश्मिका और विजय की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है, ऐसे में साथ दिखने से डेटिंग की खबरें सामने आने लगी हाल हि में एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना के बारे में बात करते हुए विजय ने कहा- 'मैंने रश्मिका के साथ ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। मुझे उनके साथ और फिल्में करनी चाहिए। वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वो एक खूबसूरत महिला हैं इसलिए केमिस्ट्री में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वह बहुत मेहनती हैं। वो अपने इच्छा और कॉन्फिडेंस से किसी भी चीज को हरा सकती हैं। वो दयालु हैं और अपने ऊपर बाकियों के आराम और खुशी को प्रायोरिटी देती हैं।'

विजय से रश्मिका को डेट करने को लेकर पूछा सवाल..

इंटरव्यू के दौरान जब विजय देवरकोंडा से रश्मिका मंदाना को डेट करने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने न तो इस रिश्ते को स्वीकार किया और न ही खारिज किया। शादी को लेकर विजय ने कहा, "मैं जरूर शादी करूंगा, लेकिन फिलहाल किसी पार्टनर की तलाश नहीं कर रहा हूं।" जब विजय से पूछा गया कि क्या रश्मिका उनकी आदर्श पत्नी की कसौटी पर खरी उतरती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "कोई भी अच्छी दिल वाली महिला मेरी कसौटी पर खरी उतर सकती है।"

Vijay Rashmika Dating: कैसे उड़ी रिलेशनशिप की अफवाहें...?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को अक्सर एक साथ देखा जाता है। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ डिनर या लंच डेट पर स्पॉट किया गया है, जिसके चलते इनके रिलेशनशिप की अफवाहें लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है और एक-दूसरे को 'अच्छा दोस्त' ही बताया है।

फिल्म 'सिकंदर' के बाद साथ दिखे..

रश्मिका मंदाना हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में नजर आईं, जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के कुछ घंटों बाद ही रश्मिका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया। माना जा रहा है कि दोनों लंच डेट पर गए थे, हालांकि इस मुलाकात को लेकर भी दोनों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इस फिल्म में साथ नजर आए थे विजय-रश्मिका..

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक साथ फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में काम किया है। दोनों ही फिल्में काफी हिट रहीं और दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। हाल ही में फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था। वहीं रश्मिका मंदाना और विजय की डेटिंग की खबरें तब जोर पकड़ने लगीं जब दोनों को कई बार एकसाथ लंच डेट्स और वेकेशन पर स्पॉट किया गया। कुछ समय पहले रश्मिका के बर्थडे पर भी दोनों ने कथित तौर पर एक सीक्रेट वेकेशन एंजॉय किया था। हालांकि, इन अफवाहों को हवा तब मिली जब सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी लोकेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल कर दीं, जो एक जैसी थीं। इससे अंदाजा लगाया गया कि दोनों एक ही जगह छुट्टियां मना रहे थे।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।