War 2 Hritik Roshan: एक्टर ने की बड़ी घोषणा, जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर मिलेगा खास तोहफा!

war-2-hrithik-roshan-jr-ntr-birthday-announcement

War 2 Hritik Roshan: एक्टर ने की बड़ी घोषणा, जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर मिलेगा खास तोहफा!

war 2 hritik roshan एक्टर ने की बड़ी घोषणा जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर मिलेगा खास तोहफा

Hrithik Injury War 2 shooting: फिल्म “वॉर-2” की शूटिंग के दौरान ऋतिक हुए घायल..

मेजर कबीर की वापसी की तैयारी..

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक बार फिर ‘वॉर 2’ में मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में ऋतिक ने अपने फैंस के लिए एक खास अनाउंसमेंट की, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 20 मई, यानी जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर ‘वॉर 2’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आने वाला है। यह जूनियर एनटीआर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म भी है और ऋतिक रोशन के साथ उनकी जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आएगी।

रितिक ने दिया एक्स पर अपडेट...

एक्टर ने लिखा कि- 'अरे @tarak9999 , क्या आपको पता है कि इस साल 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन मानिए आपको नहीं पता कि क्या होने वाला है। तैयार हैं?'

डबल धमाका नहीं मिलेगा इस बार...

हालांकि, जहां एक तरफ ‘वॉर 2’ के अपडेट ने फैंस को उत्साहित किया है, वहीं दूसरी तरफ एक और खबर ने फैंस को थोड़ा निराश कर दिया है। एनटीआर के चाहनेवाले उनकी एक और फिल्म, जिसे फिलहाल ‘एनटीआर-नील’ के नाम से जाना जा रहा है, से जुड़ी जानकारी का भी इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस फिल्म के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिलहाल इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई अपडेट साझा नहीं की जाएगी।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी...

‘एनटीआर-नील’ की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “फैंस, हम जानते हैं कि आप उस व्यक्ति का जश्न मनाने के लिए कितने उत्सुक हैं, जिसने हमें खुश होने के अनगिनत कारण दिए हैं। ‘वॉर 2’ के कंटेंट के रिलीज़ होने के साथ, हमने महसूस किया कि इसे पूरा मौका देना चाहिए। इसलिए एनटीआर-नील मास फिल्म की झलक को बाद के लिए बचाकर रखना सबसे अच्छा है।” इस संदेश से स्पष्ट है कि इस बार फैंस को डबल सरप्राइज नहीं मिलेगा। एनटीआर-नील के पोस्टर या टीज़र की जगह पूरा ध्यान ‘वॉर 2’ पर केंद्रित रहेगा।

‘ड्रैगन’ हो सकता है फिल्म का नाम..

प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का अभी तक आधिकारिक टाइटल सामने नहीं आया है। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चा जोरों पर है कि इस फिल्म का नाम ‘ड्रैगन’ हो सकता है। पोस्टर और टाइटल की घोषणा को लेकर भी फैंस में उत्सुकता बनी हुई है।

‘वॉर 2’ की रिलीज़ पर टिकी हैं निगाहें...

‘वॉर 2’ एक मेगा बजट एक्शन फिल्म है, जिसमें जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन पहली बार स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर भारी बज बना हुआ है, और जूनियर एनटीआर की एंट्री को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। उनके जन्मदिन पर टीज़र आने से यह उत्साह और भी बढ़ने वाला है।

जल्द आएगा 'एनटीआर-नील' का अपडेट...

हालांकि इस बार एनटीआर-नील फिल्म का कोई टीजर या पोस्टर नहीं आएगा, लेकिन मेकर्स ने यह साफ किया है कि जल्द ही एक नई तारीख पर इसकी घोषणा की जाएगी। फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन उम्मीद है कि यह इंतजार एक बड़े धमाके के साथ खत्म होगा।

‘वॉर 2’ का फैंस को इंतजार..

फैंस में ‘वॉर 2’ को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैँ। यह फिल्म  साल 2019 में आई ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ ने धमाकेदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। बता दें, इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। इस बार ऋतिक के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्टिंग कर रहें हैं।

संबंधित सामग्री

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

खेल

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से विजयी रहा।

12वीं में फेल, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; अब IIT खड़गपुर में पढ़ेगा बड़वानी का चेतन 

राज्य

12वीं में फेल, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; अब IIT खड़गपुर में पढ़ेगा बड़वानी का चेतन 

बड़वानी के चेतन सोलंकी, जो 12वीं में फेल हो गए थे, ने हार न मानते हुए IIT खड़गपुर में प्रवेश प्राप्त किया और अब कृषि सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया है।

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

खेल

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

इंग्लैंड विमेंस टीम ने T-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया। मैच साउथैम्पटन में खेला गया जहाँ इंग्लैंड ने 119 रन बनाकर जीत दर्ज की।

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

खेल

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। यह श्रीलंका की न्यूज़ीलैंड पर पहली जीत है।

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

राज्य

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

मध्य प्रदेश के भोपाल से PFI मॉड्यूल मामले में जांच गहराती, फराज जेल भेजा गया, नईम रिमांड पर। NIA की भी जल्द हस्तक्षेप की संभावना।