Nation Mirror
भोपाल में 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती के 35 परिवारों को जिला प्रशासन ने सरकारी/वन क्षेत्र से बेदखली के नोटिस जारी किए हैं। आशियाने उजड़ने के डर से आदिवासी समाज ने इस बार दिवाली नहीं मनाई। लगातार दबाव के बीच आज आदिवासी लोग अपनी फरियाद लेकर जनजातीय कार्यालय पहुंचे और अपने घर बचाने की मांग की।