वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS मान्यता रद्द, छात्रों को दूसरे कॉलेजों में किया जाएगा शिफ्ट

vaishno-devi-medical-college-mbbs-recognition-cancelled

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS मान्यता रद्द, छात्रों को दूसरे कॉलेजों में किया जाएगा शिफ्ट

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की mbbs मान्यता रद्द छात्रों को दूसरे कॉलेजों में किया जाएगा शिफ्ट

Vaishno Devi Medical College MBBS Recognition Cancelled: जम्मू स्थित श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को बड़ा झटका लगा है, कॉलेज की MBBS कोर्स की मान्यता रद्द कर दी गई है. यह फैसला नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने निरीक्षण के बाद लिया है । कॉलेज को पिछले साल ही MBBS पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति मिली थी लेकिन जांच में शैक्षणिक और प्रशासनिक मानकों के उल्लंघन पाए जाने के बाद अब यह मान्यता वापस ले ली गई है ।

Vaishno Devi Medical College MBBS Recognition Cancelled: मौजूदा छात्रों को नहीं होगा नुकसान

NMC ने साफ किया है कि कॉलेज में पढ़ रहे मौजूदा MBBS छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो इसके लिए उन्हें अन्य मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट किया जाएगा.इस प्रक्रिया को संबंधित राज्य और मेडिकल काउंसिल की निगरानी में पूरा किया जाएगा ।

एडमिशन लिस्ट को लेकर हुआ था बड़ा विवाद

कॉलेज का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब 2025-26 के पहले MBBS बैच की सीट अलॉटमेंट लिस्ट सामने आई.इस सूची में 42 मुस्लिम, 7 हिंदू और 1 सिख छात्र के नाम शामिल थे ।इसके बाद जम्मू में कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था, आरोप लगाया गया कि एडमिशन प्रक्रिया में हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव किया गया है।

भक्तों के चढ़ावे से चलता है कॉलेज– प्रदर्शनकारियों का तर्क

विरोध कर रहे संगठनों का कहना था कि यह मेडिकल कॉलेज माता वैष्णो देवी के भक्तों के चढ़ावे से संचालित होता है.इसलिए यहां हिंदू छात्रों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी, प्रदर्शनकारियों ने एडमिशन लिस्ट को तुरंत रद्द करने और पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की थी ।

मान्यता रद्द होने के बाद जश्न

MBBS की मान्यता रद्द होने की खबर सामने आते ही जम्मू मेंसंघर्ष समिति और विरोध कर रहे संगठनों ने इसे अपनी जीत बताया, कुछ जगहों पर जश्न भी मनाया गया और NMC के फैसले को “न्याय की जीत” कहा गया ।

संबंधित सामग्री

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सनातन

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

16 July 2026 Rashifal: जानें 16 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, व्यापार, नौकरी, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, शिक्षा और आर्थिक स्थिति का सटीक राशिफल।

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।