अमेरिका H-1B वीजा के लिए ₹88 लाख वसूलेगा: भारतीयों की नई मुश्किल?

us-h1b-visa-application-fee-2025-update-donald-trump

अमेरिका H-1B वीजा के लिए ₹88 लाख वसूलेगा: भारतीयों की नई मुश्किल?

अमेरिका h-1b वीजा के लिए ₹88 लाख वसूलेगा भारतीयों की नई मुश्किल

US H1B Visa Application Fee 2025 Update; Donald Trump अमेरिका ने H-1B वीजा के लिए फीस को ₹88 लाख (एक लाख डॉलर) तक बढ़ा दिया है, जो पहले सिर्फ ₹6 लाख तक हुआ करती थी। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा व्हाइट हाउस में हाल ही में साइन किए गए नए ऑर्डर का हिस्सा है, और इसका असर पूरी दुनिया के पेशेवरों, खासकर भारतीयों पर पड़ेगा।

H-1B वीजा: अब तक का सबसे बड़ा बदलाव

H-1B वीजा उन विदेशी पेशेवरों के लिए होता है, जो अमेरिका में काम करने के लिए आते हैं। यह विशेष रूप से भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स के लिए एक अहम रास्ता था। अब तक H-1B वीजा की आवेदन फीस ₹6 लाख तक हुआ करती थी, लेकिन ट्रम्प प्रशासन ने इसे बढ़ाकर ₹88 लाख (1 लाख डॉलर) कर दिया है। इस कदम के पीछे अमेरिकी सरकार का उद्देश्य सिर्फ उन कर्मचारियों को अमेरिका लाने का है जो अत्यधिक कुशल हों और देश की अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी साबित हो सकें।

'ट्रम्प गोल्ड कार्ड' एक और नया बदलाव

इसके अलावा, ट्रम्प प्रशासन ने 'ट्रम्प गोल्ड कार्ड' जैसी नई योजनाओं का ऐलान भी किया है। इस कार्ड की कीमत ₹8.8 करोड़ (1.1 मिलियन डॉलर) रखी गई है, और यह कार्ड व्यक्ति को अमेरिका में अनलिमिटेड रेसीडेंसी का अधिकार देगा, यानी वह बिना किसी समय सीमा के अमेरिका में रह सकता है।

हालांकि,

  • इस कार्ड के धारक को अमेरिकी नागरिकता के समान अधिकार मिलेंगे,
  • सिवाय पासपोर्ट और वोट देने के अधिकार के। यह वही प्रक्रिया होगी,
  • जैसी ग्रीन कार्ड के माध्यम से स्थायी निवास प्राप्त किया जाता है।

अमेरिका में नौकरी की नई शर्तें

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि अब कंपनियों को सिर्फ उन्हीं लोगों को अमेरिका लाने की अनुमति मिलेगी जिनकी विशेषज्ञता सर्वोत्तम होगी।

लुटनिक ने यह भी कहा कि....

"अगर कंपनियों को किसी को ट्रेनिंग देनी है, तो वे अमेरिकियों को ट्रेनिंग दें, न कि विदेशियों को।"

इसका मतलब है कि.....

अमेरिकी कंपनियां अब अधिकतर उच्च कौशल वाले विदेशी कर्मचारियों को ही हायर करेंगी, और मिड-लेवल या एंट्री-लेवल कर्मचारी अब इस प्रक्रिया में मुश्किल महसूस करेंगे।

इसके साथ ही लुटनिक ने कहा कि...

इस नई व्यवस्था से सरकार को करीब $100 अरब की कमाई होगी। साथ ही, यह भी बताया कि इस सिस्टम का उद्देश्य केवल उन्हीं लोगों को अमेरिका में काम करने का मौका देना है, जो देश के लिए वाकई फायदेमंद हों।

भारतीय IT पेशेवरों पर असर

भारत से हर साल हज़ारों पेशेवर H-1B वीजा पर अमेरिका जाते हैं। आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 में लगभग 1,91,000 भारतीय H-1B वीजा प्राप्त करने में सफल रहे, और 2024 में यह संख्या बढ़कर 2,07,000 हो सकती है। अब यह बढ़ी हुई फीस कंपनियों के लिए भारी बोझ बन सकती है, खासकर उन कंपनियों के लिए जो मिड-लेवल और एंट्री-लेवल कर्मचारियों को भेजती हैं।
trump india relations reset modi friendship tariff war russia oil us trade policy

71% H-1B वीजा धारक भारतीय हैं,

और यह नया बदलाव उनके लिए एक बड़ा आर्थिक दबाव पैदा कर सकता है। इसके अलावा, कंपनियों को अपनी आउटसोर्सिंग रणनीतियों को फिर से सोचना पड़ सकता है, जिससे अमेरिका में भारतीय पेशेवरों के अवसर घट सकते हैं।

क्या भारतीयों के लिए H-1B वीजा का रास्ता बंद हो जाएगा?

नहीं, ऐसा नहीं है। लेकिन,,,

यह निश्चित रूप से उस रास्ते को और कठिन बना सकता है, जिसे भारतीय पेशेवरों ने दशकों से अपनाया था। अब कंपनियों को यह तय करना होगा कि वे कौन से पेशेवरों को अमेरिका भेजने का जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं। भारतीय आईटी कंपनियां जिनका प्रमुख लक्ष्य अमेरिका में कर्मचारियों को भेजना था, उन्हें अब अधिक मेहनत करनी होगी।
Read More:- जापान में US टाइफून मिसाइल तैनाती पर चीन भड़काः टकराव की आहट Watch:-  कॉर्न सिल्क टी के चमत्कारी फायदे | देखिये वीडियो

संबंधित सामग्री

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।