UP के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द, खरमास से पहले होगा चुनाव, जानिए किन नामों की चर्चा

up-bjp-state-president-announcement-election-before-kharmas-names

UP के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द, खरमास से पहले होगा चुनाव, जानिए किन नामों की चर्चा

up के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द खरमास से पहले होगा चुनाव जानिए किन नामों की चर्चा

UP BJP State President Election: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। ऐसा अनुमान है कि 14 दिसंबर से शुरू होने वाले खरमास से पहले BJP अपने नए प्रदेश अध्यक्ष को चुन सकती है। 

जल्द हो सकती है अध्यक्ष की घोषणा 

चुनाव के लिए प्रांतीय परिषद के सदस्य चुन लिए गए हैं। 403 विधानसभा सीटों में से 327 सदस्य चुन लिए गए हैं। अध्यक्ष के चुनाव में प्रांतीय परिषद के सदस्य वोट डालते हैं। 98 में से 84 संगठन जिलों के चुनाव भी हो चुके हैं। इसलिए माना जा रहा है कि अब किसी भी समय प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की जा सकती है।   किन नामों की चर्चा

UP BJP State President Election: खरमास से पहले चुनाव

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को UP के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। उनके लखनऊ पहुंचने पर नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी। 16 दिसंबर से पहले घोषणा हो जाए। 16 से खरमास शुरू हो रहा है जो 14 जनवरी तक चलेगा। वहीं BJP में खरमास में बड़े काम न करने की परंपरा है।

अध्यक्ष पद के दावेदार

UP BJP State President Election: दावेदारों की बात करें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री BL वर्मा, दलित नेता विद्यासागर सोनकर, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का भी नाम है। निरंजन ज्योति ने कुछ दिनों पहले जे पी नड्डा से मुलाकात भी की थी। Read More: UP NEWS: प्रदेश में चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी

रामशंकर कठेरिया के नाम की चर्चा

आगरा और इटावा से लोकसभा सांसद रहे रामशंकर कठेरिया का नाम भी सूची में बताया जा रहा है। UP में दलितों की आबादी करीब 21 फीसदी है और 2027 विधानसभा चुनाव के पहले दलित या OBC पर दोबारा दांव खेल सकती है। ऐसे में रामशंकर कठेरिया पर पार्टी दांव लगा सकती है। BJP 2027 विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी के PDA फार्मूले की काट के तौर पर भी पिछड़ा वर्ग या दलित वर्ग के किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।  [caption id="attachment_121486" align="alignnone" width="557"]रामशंकर कठेरिया रामशंकर कठेरिया[/caption]

UP BJP State President Election: BL वर्मा का नाम आगे

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केंद्रीय राज्य मंत्री और बदायूं के मूल निवासी राज्यसभा सांसद बनवारी लाल वर्मा का नाम आगे चल रहा है। वर्तमान में उत्तरप्रदेश BJP के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हैं। अगर आखिरी समय में पार्टी कोई बड़ा बदलाव नहीं करती, तो B.L वर्मा की दावेदारी को सबसे मजबूत माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।