हाथ जुड़वाए, पैर पकड़वाए... UK07 Rider का वीडियो, बोले - टॉर्चर किया

uk07-rider-family-torture-video

हाथ जुड़वाए, पैर पकड़वाए... UK07 Rider का वीडियो, बोले - टॉर्चर किया

हाथ जुड़वाए पैर पकड़वाए uk07 rider का वीडियो बोले - टॉर्चर किया

UK07 Rider Family Torture: बिग बॉस के कंटेस्टेंट और देहरादून मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइटर (UK07 Rider) इन दिनों अपने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। अनुराग काफी दिनों से मुश्किल दौर से गुजर रहे है। 

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में बताया कि पिछले 1 साल से वो मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने लिखा कि उनकी जिंदगी में बहुत कुछ बदल गया है और हालात ऐसे हो गए कि उनका पैसा, परिवार और सुकून सब दूर हो गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

UK07 Rider का वीडियो

2 घंटे लंबा वीडियो

अनुराग ने होली की रात यूट्यूब पर करीब 2 घंटे लंबा वीडियो शेयर किया। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए। वीडियो में अनुराग काफी रोते हुए नजर आए। अनुराग ने कहा कि वह काफी वक्त से मेंटल हैरेसमेंट और टॉर्चर का सामना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 1 साल से उनकी जिंदगी में लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही हैं और अब वह दर्द को सहन नहीं कर पा रहे हैं।

आत्महत्या की कोशिश

उन्होंने अपने माता-पिता और भाई-बहन पर मानसिक और शारीरिक टॉर्चर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता उनकी इंटर-कास्ट मैरिज के खिलाफ थे और उन्होंने कभी  रितिका को घर में स्वीकार नहीं किया। अनुराग ने रोते हुए कहा कि यह उनका आखिरी वीडियो है और वे यूट्यूब छोड़ रहे हैं। अनुराग ने दावा किया कि वे आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं और पिछले 5 दिनों से कुछ नहीं खाया है। उन्होंने वीडियो में कहा, “मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे मम्मी-पापा और भाई होंगे।”

https://youtube.com/shorts/7avY6_CU2s4?si=PKWnw6mT2Rb4utvf

UK07 Rider Family Torture: पत्नी छोड़ चुकी

ट्यूबर अनुराग ने बताया कि वे अपनी प्रॉपर्टी, पैसा और अपना पालतू कुत्ता तक खो चुके हैं। उन्होंने अपने भाई पर सब कुछ छीनने का आरोप लगाया है। अनुराग ने बताया कि उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़ चुकी हैं। उन्होंने एक इमोशनल नोट में रितिका से कहा कि दूसरों की बातों में आकर तुमने मुझे छोड़ दिया, काश तुम मेरे साथ रहतीं। रितिका फिलहाल प्रेग्नेंट हैं।

[caption id="attachment_138848" align="alignnone" width="1147"]पत्नी ने भी छोड़ा पत्नी ने भी छोड़ा[/caption]

हाथ जुड़वाए, पैर पड़वाए

अनुराग ने बताया कि उनकी शादी से 6 दिन पहले उनके पेरेंट्स ने शादी अटेंड करने से मना कर दिया था। ऐसे में उन्होंने पूरी सेरमनी खुद मैनेज की। अनुराग ने कहा - मेरे से हाथ जुड़वाए, पैर पड़वाए, सारे रिश्तेदारों के सामने मुझसे सॉरी कहलवाया। मां-पापा ने इस हद तक टॉर्चर किया। उन्होंने कहा कि ना हम खुश रहेंगे, ना तुझे रहने देंगे। ये सब इसलिए किया क्योंकि मैंने इंटर-कास्ट मैरिज की थी। अनुराग के मुताबिक, उनके पेरेंट्स ने रितिका को घर में नहीं आने दिया।

संबंधित सामग्री

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सनातन

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

16 July 2026 Rashifal: जानें 16 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, व्यापार, नौकरी, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, शिक्षा और आर्थिक स्थिति का सटीक राशिफल।

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।