U-19 Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगा मुकाबला!

u-19-asia-cup-2025-me-bharat-aur-pakistan-ka-hoga-mukabala

U-19 Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगा मुकाबला!

u-19 asia cup 2025 भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगा मुकाबला

U-19 Asia Cup 2025: अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच मैदानी जंग देखने को मिलेगी। यह मैच दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में सुबह 10.30 बजे से 14 दिसंबर यानि की आज खेला जाएगा। Read More: Messi का दीदार नहीं होने पर भड़कें फैंस, तोड़ी कुर्सियां, ऑर्गेनाइजर गिरफ्तार बता दें कि, पिछले मैच में भारत ने यूएई को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। भारत ने यूएई को 234 रन से हराया था। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार प्लेयर वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों में 171 रन बनाए थे, जिसमें 14 छक्के और 9 चौके शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान से समीर मिन्हास ने 177 और अहमद हुसैन ने 132 रन मलेशिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में बनाएं। इनकी मदद से टीम को शानदार जीत मिली थी।

IND और PAK का हेड टू हेड रिकॉर्ड

अंडर-19 में भारत और पाकिस्तान के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 27 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 15 मैचों में भारत ने बाजी मारी तो वहीं पाकिस्तान को महज 11 मैच में ही जीत मिली। और एक मैच टाई रहा। वहीं अगर एशिया कप में दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच 10 मुकाबले हुएं है, जिसमें से 4 मैच में भारत जीता तो वहीं 5 मैच में पाकिस्तान को जीत मिली और एक मैच टाई रहा।

आज की जीत तय करेगी कौन होगा टॉपर

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के पास 2-2 पॉइट्स हैं, फिलहाल पाकिस्तान टॉप पर हैं क्योकि उन रन रेट भारत के मुकाबले ज्यादा बेहतर है। वहीं भारत पॉइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर है, अगर भारत ये मैच जीतता है, तो वो पाइंट टेबल पर टॉप में पहुंच जाएगी। बता दें कि, हर ग्रुप की टॉप पर होने वाली 2-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री लेगी। सेमीफाइनल का मुकाबला 16 दिसंबर को है, इसमें जो दो टीमें जीतेंगी वो फाइनल में एंट्री कर लेंगी और फिर दोनों टीमों के बीच दुबई में 21 दिसंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

कहां देखे मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर- 19 एशिया कप का लाइव स्ट्रीम आप सोनी नेटवर्क में और सोनी लिव एप पर भी देख सकते हैं।

IND vs PAK की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, किशन सिंह और हेनिल पटेल।
पाकिस्तान
फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर),उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलोच, अहमद हुसैन, हुजैफा अहसान, निकाब शफीक, दानियाल अली खान, मोहम्मद सैय्याम और अली रजा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।