तारा का फ्लाई किस देते का वीडियो वायरल..
फैशन वीक इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वीर पहाड़िया तारा को चीयर करते नजर आ रहें है, वहीं तारा रैंप वॉक पर वॉक करते हुए आई और बीच में वो फ्लाइंग किस करती नजर आ रही हैं।इस इंवेट के बाद एक इंटरव्यू में तारा से उनके और वीर पहाड़िया के रिलेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि- 'यह बहुत ही प्यारा है और इसे देखना और ऑनलाइन पढ़ना बहुत अच्छा है।' जब तारा से वीर को डेट करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। तारा ने केवल इतना कहा कि 'मुझे माफ करें,मैं इस समय इस बारे में बात नहीं कर पाऊंगी।'View this post on Instagram
कुछ दिन पहले ही तारा की पोस्ट के कमेंट ने मचाया था धमाल...
हाल हि में एक्ट्रेस ने पंजाबी सिंगर एपी के साथ अपने सोशल मीडिया के इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की, और कैप्शन में लिखा – ‘तू ही ऐ छन्न, मेरी रात ऐ तू लिखा है।’ जिसके बाद एक बार फिर तारा सुर्खियों में आ गई, लेकिन इस बार उनके एपी के साथ फोटो या रिलेशन की वजह से नहीं बल्कि वीर पहाड़िया के कमेंट की वजह से सुर्खियों में बनी हुईं हैं।
इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने कमेंट किया – “My Love”, जिसके जबाव ने तारा ने हार्ट के साथ नजर का इमोजी लगाकर लिखा -“Mine”, इस कमेंट ने डेटिंग की खबरों को और तेज कर दिया है। कई लोगों का मानना है कि, दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट कर लिया है।
तारा का नया गाना बना सुर्खियों की वजह…
यह तस्वीरें दरअसल तारा और एपी ढिल्लों के नए म्यूजिक वीडियो ‘थोड़ी सी दारू’ से जुड़ी थीं। रोमांटिक फोटोशूट को फैंस ने खूब पसंद किया, लेकिन वीर का प्यार भरा कमेंट और तारा का जवाब ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आपको बता दें कि, तारा सुतारिया और वीर पहड़िया के बीच डेटिंग की चर्चाएं काफी समय से सुर्खियों में बनी हुईं हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बारें में खुलकर बात नहीं की।पहले भी साथ देखे जा चुके हैं तारा और वीर…
तारा सुतारिया का नाम लंबे समय से वीर पहाड़िया के साथ भी जोड़ा जा रहा है। लैक्मे फैशन वीक के दौरान दोनों को एक साथ रैंप वॉक करते हुए देखा गया था।
तारा और वीर को कुछ समय पहले मुंबई के एक स्पेनिश रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था, जिसके बाद से दोनों के अफेयर की अफवाहें तेज हो गई थीं। इससे पहले तारा का नाम एपी ढिल्लों के साथ भी जुड़ चुका है। बाद में दोनों को एक ही लोकेशन पर छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली।
आदर जैन के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं तारा…
तारा सुतारिया ने एक्टर आदर जैन को लगभग चार साल तक डेट किया था। दोनों का रिश्ता काफी समय तक चर्चा में रहा, लेकिन साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से शादी कर ली, जो तारा की बेस्ट फ्रेंड मानी जाती थीं। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही थी।