RAJASTHAN NEWS : जैसलमेर में मरू ज्वाला युद्धाभ्यास जारी, फाइटर जेट्स ने दिखाई ताकत

tanks-fighter-jets-roar-pakistan-border-maru-jwala-exercise

RAJASTHAN NEWS : जैसलमेर में मरू ज्वाला युद्धाभ्यास जारी, फाइटर जेट्स ने दिखाई ताकत

rajasthan news  जैसलमेर में  मरू ज्वाला युद्धाभ्यास जारी फाइटर जेट्स ने दिखाई ताकत

India Pakistan border military exercise tanks fighter jets : जैसलमेर जिले में पाकिस्तान सीमा के समीप 'मरू ज्वाला' नामक युद्धाभ्यास आयोजित किया गया, जहां भारतीय सेना और वायुसेना ने संयुक्त रूप से अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में टैंक और फाइटर जेट्स ने साथ में गरजते हुए दुश्मन ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त किया।

युद्धाभ्यास का उद्देश्य और रणनीति

यह युद्धाभ्यास तीनों सेनाओं के तालमेल, आधुनिक हथियारों व तकनीकों के प्रयोग, और मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए किया गया। इस अभ्यास का लक्षय आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित स्वदेशी हथियारों का परिचय देना और सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाना है। READ MORE :दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में बार्डर पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई

भारतीय सेना की ताकत का प्रदर्शन

टैंक टी-90 भीष्म और फाइटर जेट्स राफेल, सुखोई-30 एमकेआई ने अभ्यास के दौरान दुश्मन ठिकानों पर सटीक हमले किए। अपाचे हेलीकॉप्टर और ड्रोन तकनीक ने हवाई समर्थन प्रदान किया। यह अभ्यास भारतीय सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए रणनीतिक तैयारी की डगर पर एक महत्वपूर्ण कदम है।

युद्ध में हथियार ड्रोन से पहुंचाए

युद्धाभ्यास मरू ज्वाला में पाक बॉर्डर के पास भारतीय सेना ने दुश्मन पर आसमान और जमीन दोनों तरफ से हमला किया। सेना के हेलीकाप्टर ने टी-90 टैंक को कवर फायर देते हुए आगे बढ़ने में मदद की, वहीं थल सेना के जांबाज सिपाहियों को मॉडर्न ड्रोन ने हथियारों की आपूर्ति की। इस दौरान युद्ध के मैदान में घायल हुए सैनिकों को रोबोटिक म्यूल डॉग रेगिस्तान में तेज गति से चलते हुए फर्स्ट एड मुहैया करवाई। ले. जनरल सेठ ने कहा- यह अभ्यास भारतीय सेना के JAI मंत्र Jointness (संयुक्तता), Atmanirbharta (आत्मनिर्भरता) और Innovation (नवाचार) का सजीव उदाहरण है। सेना केवल सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि वह तकनीक और नवाचार में आत्मनिर्भर भारत का नेतृत्व कर रही है। 'मरू ज्वाला' युद्धाभ्यास में भारत के सशस्त्र बलों ने सामरिक दक्षता, आधुनिक हथियारों और साझा रणनीति का प्रदर्शन किया। यह अभ्यास न केवल भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करता है बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के लिए सतर्कता और तैयारियों को भी बढ़ाता है।  

संबंधित सामग्री

केकड़ी को मिलेगी बड़ी सौगात: 11 जुलाई को 450 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे CM भजनलाल शर्मा

राज्य

केकड़ी को मिलेगी बड़ी सौगात: 11 जुलाई को 450 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नसीराबाद-केकड़ी फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

'उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था': नीति टेलर ने बयां किया हिंसक रिश्ते का दर्द, बोलीं- &quotवह साइकोटिक था&quot

मनोरंजन

'उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था': नीति टेलर ने बयां किया हिंसक रिश्ते का दर्द, बोलीं- "वह साइकोटिक था"

अभिनेत्री नीति टेलर ने प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड द्वारा किए गए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के बारे में बताया।

दतिया उपचुनाव का बिगुल बजा, बीजेपी ने कहा 'हमेशा तैयार', तो कांग्रेस खोल सकती है उम्मीदवार का नाम!

राज्य

दतिया उपचुनाव का बिगुल बजा, बीजेपी ने कहा 'हमेशा तैयार', तो कांग्रेस खोल सकती है उम्मीदवार का नाम!

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव हेतु बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों प्रमुख दल उम्मीदवारों के चयन पर काम कर रहे हैं।

रातभर करवटें बदलते हैं? सिर्फ 5 फूड्स और कुछ आसान आदतें आपकी नींद को गहरी और सुकूनभरी बना सकती हैं

लाइफ स्टाइल

रातभर करवटें बदलते हैं? सिर्फ 5 फूड्स और कुछ आसान आदतें आपकी नींद को गहरी और सुकूनभरी बना सकती हैं

नींद की गुणवत्ता सुधारने के लिए बादाम, अखरोट, गुनगुना दूध, केला, ओट्स का सेवन करें। नियमित व्यायाम और सोने का एक समान समय निर्धारित करें।

आमिर खान ने लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से रचाई शादी, मुंबई में बेहद सादगी से संपन्न हुआ निजी समारोह

मनोरंजन

आमिर खान ने लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से रचाई शादी, मुंबई में बेहद सादगी से संपन्न हुआ निजी समारोह

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने मुंबई में अपने आवास पर एक निजी समारोह में विवाह किया, जहाँ परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे।