Sulakshana Pandit Passed Away: 71 की उम्र में एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन!

sulakshana-pandit-death-news-at-age-71

Sulakshana Pandit Passed Away: 71 की उम्र में एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन!

sulakshana pandit passed away 71 की उम्र में एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन

Sulakshana Pandit Passed Away: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का गुरुवार शाम 7 बजे मुंबई में निधन हो गया। Read More: Mithra Mandali OTT Release: फिल्म थिएटर में फ्लॉप! क्या OTT पर दिखा पाएगी कमाल? 71 वर्षीय सुलक्षणा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और हार्ट अटैक के कारण उन्होंने नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

भाई ने बताई मौत की वजह...

उनके भाई ललित पंडित ने मीडिया से बातचीत में बताया-

"उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हम उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।" उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुक्रवार को विले पारले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में की गईं, जहां बॉलीवुड के कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

9 साल की उम्र में शुरू किया गाना...

सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 को एक संगीत से जुड़े परिवार में हुआ था। उनके चाचा पंडित जसराज महान शास्त्रीय गायक थे। उनके भाई जतिन-ललित मशहूर संगीत निर्देशक जोड़ी हैं, जबकि बहन विजयता पंडित भी गायिका और अभिनेत्री रही हैं। सुलक्षणा ने 9 साल की उम्र में गायन की शुरुआत की थी। 1967 में फिल्म ‘तकदीर’ में उन्होंने लता मंगेशकर के साथ मशहूर गीत ‘सात समुंदर पार से’ गाया।

लता, किशोर और रफी के साथ गाए यादगार गाने...

सुलक्षणना ने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, येशुदास और उदित नारायण जैसे दिग्गज गायकों के साथ कई सुपरहिट गाने गाए। 1975 की फिल्म ‘संकल्प’ के गीत ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

 म्यूजिक एल्बम ‘जज़्बात’ (1980, HMV) में उनकी गजलें लोकप्रिय....

उन्होंने 1986 में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनकी आवाज आखिरी बार 1996 की फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ के गीत ‘सागर किनारे भी दो दिल’ में सुनी गई, जिसे जतिन-ललित ने कंपोज किया था।

1975 से शुरू हुआ एक्टिंग करियर...

सुलक्षणा पंडित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1975 में फिल्म ‘उलझन’ से की थी। उन्होंने राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, शशि कपूर, संजीव कुमार, जीतेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। उनकी प्रमुख फिल्में थीं — ‘उलझन’, ‘संकोच’, ‘भोला भाला’, ‘हेरा फेरी’, ‘बंधन कच्चे धागों का’, ‘अपनापन’, ‘खानदान’, ‘वक्त की दीवार’ और ‘अमीरी गरीबी’।

संजीव कुमार से प्यार, पर शादी नहीं की...

सुलक्षणा पंडित के निजी जीवन में सबसे चर्चित अध्याय रहा उनका संजीव कुमार से एकतरफा प्रेम। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने संजीव कुमार से शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अभिनेता ने मना कर दिया। इसके बाद सुलक्षणा ने उम्रभर अविवाहित रहने का निर्णय लिया।

संगीत और सादगी की मिसाल रहीं सुलक्षणा...

सुलक्षणा पंडित सिर्फ एक सिंगर नहीं बल्कि एक भावनात्मक और समर्पित कलाकार थीं। उनकी सादगी, मिठास भरी आवाज और इंडियन म्यूजिक के प्रति समर्पण ने उन्हें इंडस्ट्री में खास जगह दिलाई।      

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

देश-विदेश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

राज्य

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

मनोरंजन

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

सनी देओल और प्रीति जिंटा 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुँचे, जहाँ उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की. फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.