सनी देओल की नई फिल्म 'बटवारा 1947'

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

सनी देओल और प्रीति जिंटा 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुँचे, जहाँ उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की. फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

By : सोनिया रायकवार
'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

सनी देओल इन दिनों फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं. इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. लेकिन इसके पहले सनी देओल, प्रीति जिंटा और बेटे करण देओल के साथ फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुट गए हैं. फिल्म के प्रमोशन के बीच एक्टर ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और इसकी तस्वीरें भी शेयर की है.


सीएम योगी से की मुलाकात

'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल और प्रीति ज़िंटा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा- 'लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। उनके साथ बहुत ही सुखद और आत्मीय बातचीत हुई।' सीएम योगी ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके सात कैप्शन में लिखा, आज लखनऊ में सरकारी आवास पर मशहूर फिल्म अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा से शिष्टाचार मुलाकात हुई।'

लखनऊ में 'बटवारा 1947' का प्रमोशन

सनी देओल और प्रीति जिंटा अपनी अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे थे, जहां सनी के बेटे करण देओल भी मौजूद रहे। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को आजादी के हफ्ते में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से होगा।

'बटवारा 1947' के बारे में

राजकुमार संतोषी की निर्देशन में बनी ये फिल्म 'बंटवारा 1947' भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म प्यार, त्याग और हिम्मत की कहानी दिखाती है। सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा, फिल्म में शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में 'बटवारा 1947' का नया गाना 'तबस्सुम' रिलीज हुआ है, जो अली फजल-खुशी हजारे और करण देओल-कनिका कपूर के किरदारों पर फिल्माया गया है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने मोदी की जनसेवा से राष्ट्र सेवा तक की 25 वर्षों की यात्रा को सराहा। विकसित भारत के लिए आह्वान किया।

लखनऊ में गोमती की बाढ़ का तांडव: बीकेटी पहुंचे CM योगी, बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में गोमती की बाढ़ का तांडव: बीकेटी पहुंचे CM योगी, बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से कई क्षेत्रों में बाढ़। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत सामग्री वितरित की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर