भारत ने चीन की कोशिशों का जवाब दिया

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

चीन की हरकतों पर भारत ने बड़ा कदम उठाया। केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश की 27 खास जगहों को ‘सर्वे ऑफ इंडिया’ के ऑफिशियल मैप पर दर्ज किया। यह काम अरुणाचल सरकार की सलाह से पूरा हुआ है। इसका मकसद इन जगहों की सही पहचान तय करना है। साथ ही इससे चीन के झूठे दावों पर भी रोक लगेगी।

27 जगहों के नाम शामिल

गृह मंत्रालय ने 7 अगस्त को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा - भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ मिलकर, 'सर्वे ऑफ इंडिया' के आधिकारिक नक्शों पर अरुणाचल में मौजूद कुल 27 जगहों/भौगोलिक विशेषताओं को उनके मानक नामों के साथ मार्क किया। इसका मकसद इन जगहों की सही पहचान सुनिश्चित करना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

चीन की कोशिश बेकार

चीन लगातार अरुणाचल को 'जांगनान' (दक्षिणी तिब्बत) कहकर वहां की जगहों के नकली नाम जारी कर रहा था। बीजिंग ने सबसे पहले 2017 में अरुणाचल प्रदेश की 6 जगहों के नाम बदलकर उनकी एक लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 2021 में 15 जगहों वाली दूसरी लिस्ट और 2023 में 11 नामों वाली एक और लिस्ट जारी की। भारत ने चीन की इस नाम बदलने की कोशिश को ‘बेकार और बेतुका’ बताया। अब नई दिल्ली ने ताजा कदम उठाकर साफ कर दिया कि नाम बदलने की इन बेतुकी कोशिशों से यह सच्चाई नहीं बदल जाएगी कि अरुणाचल हमेशा से भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर