BHOPAL:एमपी में 16 जून से खुलेंगे स्कूल

government-schools-will-open-in-mp-from-june-16

BHOPAL:एमपी में 16 जून से खुलेंगे स्कूल

bhopalएमपी में 16 जून से खुलेंगे स्कूल

Government Schools Will Open In MP From June 16 : गर्मी के चलते कुछ नजी स्कूलों ने बढ़ाई छुट्टियां

Government Schools Will Open In MP From June 16 : मध्य प्रदेश में करीब 45 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद आज से सरकारी स्कूलों की कक्षाएं फिर से शुरू हो रही हैं। हालांकि, भीषण गर्मी को देखते हुए कुछ निजी स्कूलों (Private Schools) ने कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टियां बढ़ा दी हैं और अब वे 23 जून से स्कूल खोलने की बात कह रहे हैं।

सरकारी स्कूल तय समय पर खुलेंगे

भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) नरेंद्र अहिरवार ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने स्कूलों को बंद रखने का कोई आदेश जारी नहीं किया है, इसलिए सभी सरकारी स्कूल पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के पास अपने स्तर पर निर्णय लेने की स्वतंत्रता है।

कहीं 17 तो कहीं 23 जून से खुलेंगे

गर्म मौसम को देखते हुए कई प्राइवेट स्कूलों ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई को स्थगित रखा है। वहीं, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं नियमित रूप से चलती रहेंगी। कुछ स्कूल 17 जून से जबकि अन्य 23 जून से कक्षाएं शुरू करेंगे।

कांग्रेस ने की स्कूलों को और देर से खोलने की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. विनोद शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए राज्य सरकार से अपील की है कि 1 जुलाई से नया सत्र शुरू किया जाए, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। हालांकि, इस पर कलेक्टर या सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जिलों में स्कूल खोलने को लेकर स्थिति

भोपाल

सभी सरकारी स्कूल 16 जून से खुलेंगे। कई प्राइवेट स्कूलों ने छुट्टी बढ़ाई है; कुछ 23 जून से खुलेंगे।

ग्वालियर

सरकारी स्कूल निर्धारित तारीख 16 जून से शुरू होंगे।

रीवा

जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा गुप्ता के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी स्कूल सोमवार से खुलेंगे।

जबलपुर

सभी सरकारी स्कूल निर्धारित समय से खुल रहे हैं। कुछ प्राइवेट स्कूल 16, कुछ 17 और कुछ 23 जून से खोलेंगे।

उज्जैन:

सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जून से शुरू होंगे। जिन स्कूलों में 10वीं-12वीं की परीक्षा है, वहां स्कूल दोपहर 12 बजे से संचालित होंगे।

गुना

सरकारी स्कूल सुबह 10:30 से शाम 5:30 तक संचालित होंगे। DEO सीएस सिसोदिया ने कहा, यदि गर्मी बढ़ती है तो समय बदलने पर विचार किया जाएगा।

रतलाम

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार 15 जून को समर वेकेशन समाप्त हुआ। सभी स्कूल 16 जून से खुलेंगे, लेकिन कुछ प्राइवेट स्कूलों ने 18 जून से क्लास शुरू करने का निर्णय लिया है।

सागर

DEO अरविंद जैन ने कहा, छुट्टियां समाप्त हो गई हैं और स्कूल पूर्व की तरह खुले रहेंगे।

अभिभावकों की चिंता

गर्मी के कारण अभिभावकों में चिंता बनी हुई है, खासकर छोटे बच्चों को लेकर। जिन स्कूलों में एसी या कूलर की व्यवस्था नहीं है, वहां पैरेंट्स अपने बच्चों को भेजने में हिचक रहे हैं। कई स्कूलों ने SMS या नोटिस के माध्यम से पेरेंट्स को स्कूल देर से शुरू करने की जानकारी दी है। Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE Read More :- MP-राजस्थान में प्री-मानसून : गुजरात-UP में बिजली गिरने से 10 की मौत!

संबंधित सामग्री

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

राज्य

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

मध्यप्रदेश सरकार ने गंभीर रोगियों के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की है, जिससे समय पर उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित हो सके।

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

राज्य

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कदम उठाते हुए फीस और किताबों की मनमानी पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए।

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

राज्य

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में व्यापक पोषण नीति और स्वास्थ्य विभाग के डिजिटलीकरण के लिए निर्देश दिए।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

हिमंता दूसरी बार असम के CM बने, NEET UG 2026 का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द, और बिहार में NEET एग्जाम रद्द करने के मामले में बड़ी गिरफ्तारी।

History Of Budhwa Mangal: क्यों मनाया जाता है बुढ़वा मंगल? जानिए पौराणिक कथा..

सनातन

History Of Budhwa Mangal: क्यों मनाया जाता है बुढ़वा मंगल? जानिए पौराणिक कथा..

Budhwa Mangal, observed in Jyeshtha month, is dedicated to Lord Hanuman. Marked by rituals and community feasts, it symbolizes devotion and overcoming adversities.