बुरहानपुर को CM डॉ. मोहन यादव ने दी 363 करोड़ की सौगात

cm-mohan-yadav-burhanpur-development-projects-inauguration

बुरहानपुर को CM डॉ. मोहन यादव ने दी 363 करोड़ की सौगात

बुरहानपुर को cm डॉ मोहन यादव ने दी 363 करोड़ की सौगात

Burhanpur Development Projects: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 मार्च को बुरहानपुर जिले के नेपानगर पहुंचे। सीएम डॉ मोहन यादव यहां विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 363 करोड़ की लागत के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। 

363 करोड़ की सौगात

विकास कार्यों का लोकार्पण

नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 1676 करोड़ रुपए की नावथा डैम परियोजना का भूमिपूजन, नगर पालिका के 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नए कार्यालय भवन का लोकार्पण और सातपायरी में बनने वाले औद्योगिक क्लस्टर का भूमिपूजन सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

कार्यशाला हुई आयोजित

नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन कार्यक्रम में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत कार्यशाला भी आयोजित की गई। जिसमें जनजातीय बाहुल्य नेपानगर में जनजातीय समुदाय की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संवाद भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न विभागोंं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।  

[caption id="attachment_141106" align="alignnone" width="1148"]विभिन्न विभागोंं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन विभिन्न विभागोंं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन[/caption]

Burhanpur Development Projects: विकास प्रदर्शनी

इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ और प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर कई विभागों की विकास प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, वन विभाग और आजीविका मिशन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों और जनजातीय समुदाय को आधुनिक खेती, पशुपालन, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। राज्य सरकार का उद्देश्य जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास योजनाओं को तेजी से लागू करना और स्थानीय लोगों को उनका पूरा लाभ दिलाना है।

संबंधित सामग्री

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।