बिहार सरकार की पर्यावरण पहल

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और मंत्रियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की, साथ ही वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे का सुझाव दिया।

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

बिहार सरकार की पर्यावरण पहल

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील की। लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए। मंत्री और जनप्रतिनिधि अपनी गाड़ियों को इस्तेमाल कम करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे रखा जाए।

PM की अपील

दरअसल PM मोदी लगातार 2 दिन लोगों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक हो सके पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। विदेशी यात्राओं से बचें। PM मोदी ने खुद भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। उनके काफिले में सिर्फ 2 गाड़ियां नजर आई।  

मंत्रियों के काफिले में कटौती

काफिले को कम करने और फ्यूल कम खर्च करने की अपील का असर बिहार सरकार में साफ दिखाई देने लगा है। नई सरकार बनने के बाद मंत्रियों के काफिले में कटौती कर दी गई। पहले जहां मंत्री आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ निकलते थे, वहीं अब कई मंत्री सिर्फ एक या 2 गाड़ियों में ही कार्यक्रमों और बैठकों में पहुंच रहे हैं। पटना सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान इसका साफ असर देखने को मिला। CM सम्राट चौधरी बुधवार को इलेक्ट्रिक गाड़ी से सचिवालय पहुंचे।

आज की तस्वीरें अलग

कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्रियों ने अपने काफिले को काफी छोटा कर दिया। खास बात यह रही कि मंत्री आशोक चौधरी, जमा खान और मदन सहनी एक ही गाड़ी में सचिवालय में आयोजित बैठक में पहुंचे। आमतौर पर मंत्रियों के साथ कई एस्कॉर्ट और सुरक्षाकर्मियों की गाड़ियां चलती थीं, लेकिन इस बार तस्वीर अलग थी। कई मंत्री सिर्फ एक वाहन के साथ ही पहुंचे।

संबंधित सामग्री

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में आई बाढ़ से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्वास के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। नदियों में सिल्ट जमा होने को भी बाढ़ का कारण बताया गया।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज पहला रोहतास दौरा, बाईपास का लोकार्पण और युवा संवाद में होंगे शामिल

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज पहला रोहतास दौरा, बाईपास का लोकार्पण और युवा संवाद में होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोहतास जिले का दौरा करेंगे और 9.2 किमी लंबे बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कई विकास कार्यक्रमों में भाग लिया।

बिहार में कैलाशपति मिश्र की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा

बिहार में कैलाशपति मिश्र की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा

बिहार सरकार ने घोषणा की है कि कैलाशपति मिश्र की जयंती अगले साल से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य उनके योगदान को सम्मानित करना है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर