CM योगी ने 17 निवेशकों को यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में भूमि आवंटित की

योगी ने निवेशकों को भूमि आवंटित की

CM योगी ने 17 निवेशकों को यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में भूमि आवंटित की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 निवेशकों को यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए, जो राज्य की औद्योगिक प्रगति को दर्शाता है।

cm योगी ने 17 निवेशकों को यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में भूमि आवंटित की

योगी ने निवेशकों को भूमि आवंटित की |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत 17 निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए। निवेशकों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि UP ने अब टूरिज्म, ट्रेड, इन्वेस्टमेंट के विश्वस्तरीय डेस्टिनेशन के रूप में खुद को स्थापित किया है। अपने उत्तर प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर के रूप में राज्य की नई छवि को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है। UP में निवेश करने वाले निवेशक प्रदेश के विकास में सरकार के सहयात्री हैं>

सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

CM योगी ने कहा कि हम लोगों ने जिस जेवर क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया है और जिस क्षेत्र में आपको अलाटमेंट लेटर वितरित किए गए, आज से 9 साल पहले यह भारत का सबसे डरावना क्षेत्र हुआ करता था। वहां गंभीर आपराधिक घटनाएं होती थीं. शाम 5-5.30 बजे के बाद आवागमन बंद हो जाता था। इंफ्रास्ट्रक्चर भी नहीं था, लेकिन आज जेवर, यीडा क्षेत्र में जो परिवर्तन दिख रहा है, वह नए भारत के नए UP की तस्वीर है, और यही हाल UP के हर जनपद का है।

‘UP टॉप राज्यों में होगा’

सुरक्षा को विकास की शर्त बताते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इसके लिए अनुकूल वातावरण बनाना पड़ता है। असुरक्षित वातावरण में कुछ भी नहीं हो सकता। आज UP में बिना रोकटोक, बिना लेनदेन, उद्योग-व्यापार अनुकूल नीतियों के लाभ दिखाई दे रहे हैं। अब UP का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे बढ़िया है। देश में यदि प्रतिस्पर्धा हो तो UP टॉप राज्यों में होगा। एक्सप्रेसवे का 60% हिस्सा और 4 लाख किमी. का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर यूपी के पास है।

फास्टट्रैक इंप्लीमेंटेशन अभियान प्रारंभ 

सीएम योगी ने कहा कि यीडा के लिए विजनरी प्लानिंग और फास्टट्रैक इंप्लीमेंटेशन अभियान प्रारंभ किया गया है। गत दिनों यीडा में PM ने उत्तर भारत की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली यूनिट की आधारशिला रखी। यहां इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर के निर्माण को भी तेजी से बढ़ाने जा रहे हैं। यहां अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, MSME पार्क, हैंडीक्रॉफ्ट पार्क, डेटा सेंटर पार्क, ट्वाय पार्क आदि का भी तेजी से विकास किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने बांदा में 229 विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, बोले - बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदली

राज्य

CM योगी ने बांदा में 229 विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, बोले - बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदली

मुख्यमंत्री योगी ने बांदा में 710 करोड़ रुपये की लागत से 229 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, बुंदेलखंड के विकास को नई गति मिली।

चित्रकूट में सीएम योगी ने की कामदगिरि परिक्रमा, बरहा हनुमान मंदिर में किए दर्शन

राज्य

चित्रकूट में सीएम योगी ने की कामदगिरि परिक्रमा, बरहा हनुमान मंदिर में किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा की और बरहा हनुमान मंदिर में पूजा की। परिक्रमा के दौरान उन्होंने बंदरों को चना खिलाया और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत

मध्यप्रदेश के पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया के नये प्लांट का उद्घाटन हुआ, जिसमें 272 करोड़ की निवेश राशि लगी है। यह औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

हरियाणा में निवेश बढ़ाने की तैयारी में IKEA, CM सैनी से CEO की मुलाकात; गुरुग्राम परियोजना पर हुई समीक्षा

राज्य

हरियाणा में निवेश बढ़ाने की तैयारी में IKEA, CM सैनी से CEO की मुलाकात; गुरुग्राम परियोजना पर हुई समीक्षा

हरियाणा में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने IKEA इंडिया के CEO से मुलाकात की और गुरुग्राम में ₹4,000 करोड़ की परियोजना पर चर्चा की।

यूपी के 12 लाख शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: ₹1 करोड़ तक दुर्घटना बीमा, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

राज्य

यूपी के 12 लाख शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: ₹1 करोड़ तक दुर्घटना बीमा, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 लाख शिक्षकों के लिए ₹1 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा और ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज शुरू किया।