यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

यमुना एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 24 घायल

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।

By : नरेंद्र सिंह
यमुना एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 24 घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। लखनऊ से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस तेज रफ्तार में आगे चल रहे गिट्टी से लदे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा करीब 8 फीट तक ट्रेलर में घुस गया और कई यात्री अंदर फंस गए।

माइलस्टोन 112-113 के बीच हुआ हादसा

हादसा राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 112 और 113 के बीच सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार गोला बस सर्विस की वॉल्वो बस में करीब 65 यात्री सवार थे। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी, तभी उसने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे की सूचना सुबह 3:35 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।

बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर निकाला

टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री सीटों और लोहे के ढांचे के बीच फंस गए। राहत दलों ने बस की खिड़कियां और इमरजेंसी गेट तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से फंसे लोगों को निकालने के लिए कटर मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा।घायलों को तत्काल मथुरा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने एंबुलेंसों की आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया।

3 घायलों की हालत गंभीर, आगरा रेफर

मथुरा जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार 24 घायल अस्पताल लाए गए हैं। इनमें से कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। तीन यात्रियों की जांघ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। हालांकि अधिकांश घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसे की जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा की। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात भी सामान्य कर दिया गया।

संबंधित सामग्री

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई, कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।

सगाई समारोह में भीषण हादसा, गैस पाइप फटने से 1 की मौत

सगाई समारोह में भीषण हादसा, गैस पाइप फटने से 1 की मौत

दमोह के एक सगाई समारोह में गैस पाइपलाइन फटने से लगी आग में एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए।

योगी कैबिनेट का निर्णय: मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

योगी कैबिनेट का निर्णय: मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

मथुरा की बंद छाता चीनी मिल में नया एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

मथुरा में 14 करोड़ की चोरी, 7 घंटे तक शोरूम में रहा चोर; CCTV से बचने के लिए लगाए चक्कर

मथुरा में 14 करोड़ की चोरी, 7 घंटे तक शोरूम में रहा चोर; CCTV से बचने के लिए लगाए चक्कर

मथुरा में एक ज्वेलरी शोरूम से 14 करोड़ की चोरी हो गई। कथित तौर पर एक ही चोर ने यह वारदात को अंजाम दिया, जिसमें बड़ी मात्रा में सोना और नकदी शामिल है।

दिल्ली फैक्ट्री में आग से हड़कंप, बच्चों समेत 6 लोग इमारत से कूदे

दिल्ली फैक्ट्री में आग से हड़कंप, बच्चों समेत 6 लोग इमारत से कूदे

दिल्ली के स्वरूप नगर में फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया, जिससे 6 लोग घायल हो गए। दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर