मथुरा में नया एथेनॉल प्लांट

योगी कैबिनेट का निर्णय: मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

मथुरा की बंद छाता चीनी मिल में नया एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

By : आशुतोष शर्मा
योगी कैबिनेट का निर्णय: मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

लखनऊ, 15 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मथुरा की बंद छाता चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बताया कि 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह एक्सटेंशन प्लांट साल में 11 महीने संचालित होगा।

उन्होंने बताया कि यह मिल 19 साल पहले बंद हो गई थी। समाजवादी पार्टी के सरकार के दौरान इसको एक रुपए का भुगतान नहीं किया गया। प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 3.96 करोड़ लीटर होगी। गन्ना पेराई का सीजन समाप्त होने के बाद मक्का और धान से भी एथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा।

छाता चीनी मिल की नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 40 मिनट की दूरी को भी परियोजना के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां गोदाम और अन्य सुविधाएं विकसित करने की संभावनाएं हैं। परियोजना से क्षेत्र में हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

योगी कैबिनेट निर्णयः नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

योगी कैबिनेट निर्णयः नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लखनऊ, उन्नाव, और रायबरेली में नए शहरों के विकास के लिए 380 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

योगी कैबिनेट ने दी अभियंताओं के वित्तीय अधिकार बढ़ाने को मंजूरी

योगी कैबिनेट ने दी अभियंताओं के वित्तीय अधिकार बढ़ाने को मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अभियंत्रण विभागों के अभियंताओं के वित्तीय अधिकारों में वृद्धि की गई है, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।

योगी कैबिनेटः पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

योगी कैबिनेटः पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

योगी कैबिनेट ने पीआरडी स्वयंसेवकों के ड्यूटी भत्ते में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी दी, जिससे 31,130 स्वयंसेवकों को लाभ होगा।

उत्तर प्रदेश में बस स्टेशनों के निर्माण को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में बस स्टेशनों के निर्माण को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में तीन नए बस स्टेशनों के निर्माण को मंजूरी दी गई। इससे क्षेत्रीय विकास और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और मध्यांचल में खिलौना उद्योग लगाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और मध्यांचल में खिलौना उद्योग लगाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

उत्तर प्रदेश सरकार ने खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2025 को मंजूरी दी, जिससे राज्य में खिलौना उद्योग के विकास को बढ़ावा मिलेगा, और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर