वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू

17 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ‘संत रविदास एक्सप्रेस’, जालंधर रेलवे स्टेशन का भी होगा उद्घाटन

पंजाब और वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन 17 जुलाई से शुरू होगा, जिसे प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।

17 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ‘संत रविदास एक्सप्रेस’, जालंधर रेलवे स्टेशन का भी होगा उद्घाटन

पंजाब के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छेहर्टा से वाराणसी के बीच चलने वाली प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन अब 17 जुलाई से शुरू होगी। इस ट्रेन का नाम ‘संत रविदास एक्सप्रेस’रखा गया है। रेलवे के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी।

नवनिर्मित रेलवे स्टेशन के उद्घाटन 

पहले इस ट्रेन को 12 जुलाई से शुरू करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन रेलवे ने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए इसकी नई शुरुआत तिथि 17 जुलाई तय की है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसी दिन जालंधर के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन के उद्घाटन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

2 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना

रेलवे के शेड्यूल के अनुसार, छेहर्टा-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस (14624) प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर छेहर्टा स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर अमृतसर पहुंचेगी और करीब 5 मिनट बाद 2 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगी।

तेज गति से करने का विकल्प मिलेगा

यात्रियों को इस ट्रेन से लंबी दूरी का सफर पहले से ज्यादा आरामदायक और तेज गति से करने का विकल्प मिलेगा। ट्रेन अगले दिन सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी और दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी।

वाराणसी से रवाना

वापसी में वाराणसी-छेहर्टा संत रविदास एक्सप्रेस (14623) प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7 बजकर 50 मिनट पर वाराणसी से रवाना होगी। यह ट्रेन यात्रियों को वाराणसी से पंजाब तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन से पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, जालंधर के नए रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नई मजबूती मिलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेशन यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान-2026:  मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान-2026:  मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा संकल्प अभियान 2026 की सफलता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालिदास समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें शास्त्रीय संगीत, नाट्य एवं अन्य कला रूपों का समावेश है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, कई राज्यों में प्रदर्शन; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, कई राज्यों में प्रदर्शन; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भारत के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।

रायपुर: शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन, PETA इंडिया ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर: शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन, PETA इंडिया ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

PETA इंडिया ने मांस उत्पादों के विज्ञापनों पर नियंत्रण की मांग की है, शराब और तंबाकू की तरह प्रतिबंध लागू करने का सुझाव दिया।

एलपीयू हिंसा पर सियासी घमासान, हरसिमरत बादल ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा

एलपीयू हिंसा पर सियासी घमासान, हरसिमरत बादल ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क उठी, जिससे राज्य की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर